Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बिलासपुर में जिला सहकारी बैंक के पाँच कर्मचारी बर्खास्त, दो कर्मचारी का डिमोशन, भ्रष्टाचार और लापरवाही के मामले में कार्यवाही, चपरासी से लेकर संस्था प्रबंधक समेत पाँच पर गिरी गाज…

बिलासपुर। भ्रष्टाचार और कार्य में गंभीर लापरवाही के अलग-अलग मामलों में कार्यवाही करते हुए ज़िला सहकारी बैंक ने कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश के बाद पाँच कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया, वहीं दो कर्मचारियों का डिमोशन कर दिया गया है।

संस्था प्रबंधक से लेकर चपरासी तक बर्खास्त
ज़िला सहकारी बैंक के द्वारा विभागीय जाँच के बाद जिन्हें बर्खास्त किया गया है, उनमें अकलतरा ब्रांच में कनिष्ठ लिपिक रहे करुणे़ कुमार चंद्राकर,मालखरौदा शाखा में पदस्थ कनिष्ठ लिपिक प्रवीण कुमार शर्मा, मालखरौदा संस्था प्रबंधक विरेंद्र आदित्य, करगी रोड शाखा में पदस्थ लिपिक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रधान कार्यालय में बदलेंगे भृत्य शशांक शास्त्री के नाम शामिल हैं।

See also  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश सचिव बने कौशलेन्द्र...

इनका हुआ डिमोशन
विभागीय जाँच के बाद शाखा अकलतरा में पर्यवेक्षक रहे संतोष सोनी को पदावनत कर संस्था प्रबंधक किया गया है, तथा शाखा प्रबंधक करगी रोड माधव सिंह चौहान को पदावनत कर सहायक लेखपाल किया गया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!