पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला जांजगीर के निर्देशन में फरार आरोपियों की लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में थाना सारागांंव पुलिस को मुखबीर सूचना मिला की आरोपी अपने परिवार से मिलने घर ग्राम अमरूवा आया है और भागने के फिराक में है जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिसको घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपने दो साथी भूपेन्द्र बरेठ, सुभम कर्ष, के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी लकेश्वर बरेठ साकिन अमरूवा, भूपेन्द्र कर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव, एवं शुभम कर्ष उर्फ बिट्टू कर्ष साकिन देवरी थाना सारागांव के पेश करने पर एक नग बैटरी, 02 नग रिंग पाना बरामद किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी सारागांंव, प्र.आर. राजेश कोशले, सहेत्तर पाटले आर. दुर्गेश सूर्यवंशी, म.आर. हेमलता राठौर एवं थाना स्टाफ का विशेष भूमिका रही।