Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आरोपी द्वारा फेसबुक व सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील वीडियो मोबाईल से किया गया था प्रसारित, थाना नवागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत् महिलाओं, नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुए थाना, सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है। संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें विधिवत् कार्यवाही कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अति पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा कार्यवाही किया गया। जिसमें आरोपी सुब्रतो कुंडू पिता अशोक कुंडू उम्र 25 साल निवासी नवागढ़ जिला जांजगीर-चाम्पा के द्वारा फेसबुक सोशल मीडिया के माध्यम से अश्लील विडियो अपललोड कर प्रसारित करना पायें जाने से घटना के समय प्रयोग में लाया गया सीम को बरामद किया जाकर आरोपी के विरूद्ध विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् विधिवत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
सोशल मीडिया में महिला एवं बच्चो से संबंधित अश्लील फोटो विडियों साझा न करें। सायबर पुलिस द्वारा शोसल मीडिया साईट्स में ऑटोमेटेड साफ्टवेयर से नजर रखी जा रही है। सोशल मीडिया साईट्स में किया गया पोस्ट मैसेज आपका व्यक्तिगत् नहीं होता है, आप जो पोस्ट या मैसेज साझा करते है, वो एक से अनेक लोगो को प्रसारित होता जाता है। किसी भी मैसेज या फोटो विडियों को फारवर्ड करने से पूर्व उसकी सत्यता की जांच कर ले, सत्यता से अंजान होने पर उसे फारवर्ड न करें।
सायबर सेल पुलिस जांजगीर द्वारा वर्तमान में शोसल मीडिया पर अश्लील फोटो विडियों पोस्ट किये गये लोगो पर साईबर टिपलाईन रिपोर्ट के आधार पर लगातार की जा रही है कार्यवाही।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़, महिला प्रआर स्वाती गिरोलकर, आर. बलराम यादव एवं प्रआर विवेक सिंह सायबर सेल जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  दहेज और शराब के लिए पत्नी को करता था प्रताड़ित, आत्महत्या के मामले में फरार आरोपी पति अकलतरा से गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!