Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

DBM ग्रुप के संचालक ने आत्मानंद स्कूल सहित अन्य शासकीय परिसरों को बनाया अपने प्रचार-प्रसार का अड्डा, जिला प्रशासन के अफसर बने मुकदर्शक…

जांजगीर-चांपा। शासकीय परिसरों में निजी संस्थानों का प्रचार-प्रसार भले ही प्रतिबंध है मगर, जिला मुख्यालय जांजगीर में शासन के इस आदेश की खुलकर धज्जियाँ उड़ रही है। ताजा मामला डीबीएम ग्रुप का है, जिसके संचालक ने जिला मुख्यालय जांजगीर में संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित जिले के विभिन्न स्थानों में स्थित शासकीय संस्थानों के परिसर को अपने निजी संस्थान के प्रचार-प्रसार का अड्डा बना दिया है। इसके बावजूद जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मुकदर्शक बने हुए हैं।

दरअसल, जिला मुख्यालय जांजगीर सहित आसपास के गांव में डीबीएम ग्रुप ऑफ इस्टिट्यूट के संचालक द्वारा, हायर सेकेण्डरी स्कूल, आईटीआई और फार्मेसी कोर्स संचालित किए जाने का दावा किया जाता है, जहां पर विषय विशेषज्ञ, प्रशिक्षित स्टाफ सहित सभी प्रकार की आवश्यक सुविधाएं एवं संसाधन मौजूद होने की दुहाई दी जाती है मगर, हकीकत कुछ और ही है, जिसका खुलासा तब होता है, जब विद्यार्थी इस संस्थान के संचालक की चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसकर विभिन्न कोर्स में प्रवेश लेने के बाद संस्थान पहुंचते हैं और वहां का नजारा देखकर खुद को ठगा सा महसूस करने लगते हैं। विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी डीबीएम ग्रुप ऑफ इस्टिट्यूट के संचालक ने भोले-भाले
विद्यार्थियों को ठगने का पूरा इंतजाम कर रखा है और अपने मंसूबे पर कामयाब होने के लिए जाल भी फेंक दिया है। बता दें कि आगामी शैक्षणिक सत्र की शुरुवात होने वाली है, जिसके मद्देनजर डीबीएम ग्रुप ऑफ इस्टिट्यूट के संचालक ने जिला मुख्यालय जांजगीर में संचालित आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सहित जिले के विभिन्न स्थानों में स्थित शासकीय संस्थानों के परिसर को अपने निजी संस्थान के प्रचार-प्रसार का अड्डा बना दिया है और अपने कथित संस्थानों की फ्लेक्सी लगवाकर एक बार फिर से भोले-भाले विद्यार्थियों की ठगने की पूरी तैयारी है। दिलचस्प बात यह है कि इस संस्थान के सारे फ्लेक्स शिक्षा विभाग के प्रमुख संस्थानों के मुख्य द्वार पर लगे हुए हैं, जिस पर जिला प्रशासन के जिम्मेदार सभी अधिकारियों की नजर पड़ भी रही है, इसके बावजूद वे अधिकारी मुकदर्शक बनकर कथित डीबीएम ग्रुप ऑफ इस्टिट्यूट के संचालक को मनमानी और फ़र्ज़ीवाड़ा करने की खुली छूट दे रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने और इसकी संभावनाओं पर चर्चा, भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने मुख्यमंत्री  साय से की मुलाकात...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!