Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना जांजगीर क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला मुख्य आरोपी एवं चोरी का समान खरीदने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना जांजगीर क्षेत्र के अलग-अलग जगहों में रात्रि में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला मुख्य आरोपी एवं चोरी का समान खरीदने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से सोना का गला हुआ टुकड़ा वजन 90 ग्राम एवं चांदी का गला हुआ टुकड़ा वजन 160 ग्राम जुमला किमती 08 लाख रूपए एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल किमती 50000 रूपए बरामद किया गया।
प्रार्थी राज कुमार तिवारी निवासी वार्ड क्र 19 आईबी रेस्ट के पिछे जांजगीर थाना जांजगीर 02 मई 24 को घर में ताला बंद कर परिवार के साथ कोरबा चले गया था जो 03 मई 2024 के सुबह करीब 09.00 बजे वापस घर आया तो देखा घर के सामने वाला दरवाजा को ताला टूटा हुआ था अलमारी खूला हुआ था अलमारी में रखा हुआ सोना, चांदी को जेवर एंव नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 410/2024 धारा 457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
इसी प्रकार प्रार्थी राजू प्रधान निवासी वार्ड क्र 22 भाठापारा जांजगीर थाना जांजगीर का 21 मई 2024 को अपने परिवार के साथ परिवारिक कार्यक्रम में सक्ती गया हुआ था जो दिनांक 24 मई 024 के सुबह करीब 08.00 बजे वापस घर आया तो देखा मेन डोर ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो तीन अलमारी टूटी हुई थी अलमारी में रखा हुआ सोना, चांदी के जेवर एवं नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 455/2024 धारा 457,380 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।
 इसी प्रकार प्रार्थी कलीराम लदेर निवासी वार्ड क्र 21 खड़पड़ी पारा जांजगीर 23 मई 24 को शाम के समय प्रार्थी ग्राम तेन्दुभाठा शादी कार्यक्रम में गया हुआ था जो दिनांक 24 मई 024 के सुबह करीब 10.30 बजे वापस घर आया तो देखा घर का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखा हुआ सोना चांदी को जेवर एंव नगदी रकम को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था कि रिपोर्ट पर अपराध 456/2024 धारा 457,380 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया
 थाना जांजगीर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर सेल जांजगीर को मामले के अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर गिरफ्तार करने सख्त निर्देश देने पश्चात साइबर सेल द्वारा घटना स्थल की निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का बारिकी से चेक किया जा रहा था इसी दौरान मुखबीर सूचना मिला कि आरोपी सुरेश महाना निवासी पुसौर जिला रायगढ़ द्वारा जांजगीर क्षेत्र में घुम-घुम कर चोरी किया गया है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में साइबर सेल जांजगीर तथा थाना जांजगीर की सँयुक्त टीम गठीत कर तत्काल टीम रवाना होकर मुखबीर के बताये स्थान में जाकर आरोपी सुरेश महाना निवासी पुसौर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके व कडाई से पूछताछ करने जुर्म स्वीकर किये जाने पर मेमोरण्डम कथन में उड़िसा से चोरी किये मोटर सायकल में आकर जांजगीर के अलग-अलग जगह में रात्रि में सोने चांदी के जेवर व नगदी रकम को चोरी करना तथा चोरी किये नगदी रकम को जुआ खेल कर हार गया। और सोने चांदी के जेवर को गांधी चौक बलौदाबाजार निवासी राजकुमार सोनी के पास बिक्री कर देना तथा कुछ सोने को एक और अन्य व्यक्ति को बिक्री करना बताया है। कुछ सोने चांदी के जेवर को गला कर अपने पास रखा जो आरोपी के पास रखे गले हुये सोने एवं चांदी के जेवर को पेश करने तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को बरामद किया गया है।
 आरोपी राज कुमार सोनी (खरीददार) को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जिसके द्वारा आरोपी सुरेश महाना से चोरी के सोने चांदी के जेवर को खरिदना व उक्त जेवर को गला कर बिक्री के स्कम को जुआ में हार जाना बताया तथा कुछ बचे गले सोना को पास में होना बताया जिसे पेश करने पर बरामद किया गया है।
विवेचना दौरान आरोपी सुरेश महाना निवासी पुसौर थाना पुसौर जिला रायगढ़, राज कुमार सोनी निवासी गांधी चौक बलौदा बाजार थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार के विरुध्द धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर 10 जून 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 411,34 भादवि जोड़ी गई है, प्रकरण की विवेचना जारी है।
 उक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुर्रे, संगम राम निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक पारस पटेल, साइबर सेल से सउनि राम प्रसाद बघेल, प्रधान आर मनोज तिग्गा, आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, आनंद सिंह, अर्जुन यादव थाना जांजगीर से सउनि संजय शर्मा, प्रधान आर आलोक शर्मा, अवधेश तिवारी, आर इश्वरी राठौर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  शहीद स्वर्गीय नंदकुमार पटेल की पुण्यतिथि पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी श्रद्धांजलि... समाधि स्थल ‘शांति बगिया’ में बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!