Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध रेत डंप पर शिवरीनारायण तहसीलदार की छापेमार कार्यवाही, 300 ट्रिप अवैध रेत जब्त…

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण नगर में आगामी बारिश को देखते हुए रेत माफियाओं द्वारा वार्ड न. 12 भोगहापारा में खुलेआम रेत डंप कराया जा रहा था जिसपर तहसीलदार को मुखबिर की सूचना मिलने पर तहसील कार्यालय के पूरी टीम के साथ रेड कार्यवाही की गई जिसमे वार्ड न. 12 भोगहापारा में अवैध रेत डंप पाया गया वहीं मौके पर कोई नही मिला जिस पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर सभी 300 ट्रिप रेत पर प्रकरण बनाया गया।
शिवरीनारायण में इन दिनों कदम-कदम पर रेत के बड़े-बड़े ढेर नजर आ रहे हैं। लेकिन खनिज विभाग यहां किसी पर बड़ी कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। इसी का फायदा उठाते हुए कारोबारी बीते कई महीनो से रेत का अवैध कारोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं।
 
रेत माफियाओं में मचा हड़कंप, बोलने से बच रहे अधिकारी
इस मामले में कोई भी जानकारी देने से अधिकारी बच रहे हैं। तहसीलदार कृष्ण जायसवाल द्वारा जब अवैध रेत डंप पर कार्यवाही की जानकारी मांगी गई तो उनके द्वारा प्रेस विज्ञप्ति बनवाया जा रहा है पटवारी को बोल कर कहने लगे लेकिन अधिकारियो की तरफ से किसी भी प्रकार से रेत पर रेड कार्यवाही की प्रेस विज्ञप्ति जारी नही की गई। वही रेत के अवैध डंप पर हल्का पटवारी मोहन बनर्जी,तहसीलदार कृष्ण कुमार जयसवाल, नायब तहसीलदार संजय बरेठ, बाबू अरविंद यादव, कोटवार प्रकाश सहिस और पंकज खुटले इस अवैध रेत डंप की कार्यवाही में मौजूद रहे।

See also  सांसद गुहाराम अजगल्ले के मुख्य आतिथ्य में जिले के किसानों को बोनस राशि का हुआ भुगतान, आम आदमी और गरीब आदमी का विकास होने से ही राष्ट्र का विकास होगा- सांसद गुहाराम अजगल्ले...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!