Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सांप के काटने से महिला की मौत, सुबह घर के बाड़ी में कर रही थी काम, इलाज के दौरान तोड़ा दम…

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कुथुर में घर के बाड़ी की साफ-सफाई करते समय जहीरीले सांप ने महिला को काट लिया। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कुथुर की है। जानकारी के अनुसार, महिला विमला बाई यादव (45) रोजाना की तरह घर में सुबह 6 बजे उठकर घर में साफ सफाई की काम कर रही थी। बेटा रामप्रसाद यादव ने बताया कि साफ-सफाई के दौरान एक जहरीले सांप ने पैर को काट लिया। इसके बाद तुरंत महिला विमला बाई को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। महिला रास्ते में बात कर रही थी। लेकिन जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला विमला बाई की मौत की सूचना अस्पताल चौकी प्रभारी को दी गई। शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  ग्राम गोधना में 56 सदस्यीय महिला कमांडो टीम का गठन, अपराध नियंत्रण में निभाएंगी अहम भूमिका

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!