Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ओपन परीक्षा में चल रहा खुले आम नकल, परीक्षा केंद्र छपोरा का पूरा मामला…

ओपन परीक्षा में चल रहा खुले आम नकल, परीक्षा केंद्र छपोरा का पूरा मामला 
 
मालखरौदा। प्रदेश भर में इन दिनों छत्तीसगढ़ राज्य ओपन परीक्षा का परीक्षा चल रहा है जहा कुछ कुछ ऐसे केंद्र है जहा खुलेआम नकल हो रहे है जिसपर जिम्मेदार मौन है। ऐसे ही ताजा मामला सक्ती जिले मालखरौदा विकास खण्ड के छपोरा का है जहां भी  छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का परीक्षा चल रहा है जिसमें खुलेआम नकल करवाई जा रही है जिस पर जिम्मेदारों ने आंख मूंद रखी है। बता दें कि पूरा खेल स्कूल के ही टीचर के द्वारा नकल करवाया जा रहा है छपोरा के प्राथमिक शाला स्कूल में 12वीं और दसवीं का परीक्षा चल रहा है। जिसमें खुलेआम विद्यार्थियों को नकल करवाया जा रहा है जिसमें संकुल केंद्र प्रभारी आरबी सिदार पर सवाल खड़े हो रहें हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छात्र छात्राओं से 300 से ₹400 लेकर के नकल करवाई जा रही है। जिस पर उड़न दस्ता की टीम  छपोरा के संकुल केंद्र में नहीं पहुंच पाई है जिसे आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस प्रकार से ओपन स्कूल में खुलेआम नकल करवाई जा रही है और जिम्मेदारों ने आंखें मूंद रखी है।
कहीं खिड़की से तो कहीं गेट से खुलेआम करवाया जा रहा है नकल
जब पूरे मामले को लेकर मीडिया कर्मियों ने ओपन परीक्षा केंद्र छपोरा स्कूल में जायजा लिया तो पता चला कि कहीं खिड़की से नकल करवाई जा रही थी तो कहीं सीधे गेट से ही नकल लेकर के विद्यार्थी अंदर बाहर-अंदर बाहर हो रहे थे। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने पूरे मामले पर संज्ञान नहीं लिया है जो कि कहीं न कहीं स्कूल के टीचरों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
केंद्र अध्यक्ष की जिम्मेदारी संदेह जनक…
नकल मामले में ओपन परीक्षा केंद्र छपोरा के  अध्यक्ष आर बी सिदार ने कहा कि हमारे यहां पर 189 छात्र-छात्राएं परीक्षा दिला रहे है। वही नकल मामले में संकुल केंद्र प्रभारी से पूछा गया तो उनके द्वारा साफ मना कर दिया गया कि हमारे यहां नकल नहीं चल रहा है। जिसके बाद वीडियो को दिखाया गया कि यह वीडियो है जहां नकल चल रहा है। जिसके बाद संकुल केंद्र प्रभारी ने नकल की प्रकरण में कार्रवाई करने की बात कही है लेकिन उनके बातों से नहीं लग रहा कि नकल कर रहे विद्यार्थियों पर कार्रवाई की जाएगी इससे साफ साफ नजर आ रहा है कि केंद्र अध्यक्ष की भी इस मामले में संलिप्ता होगी। इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना है की  नकल करवा रहे जिम्मेदार टीचर पर भी कार्यवाही होनी चाहिए।

See also  राशि बड़ी और काम छोटा क्या इन्ही वजह से रेंजर मनेंद्रगढ़ पर उठती रही है उंगली, मनेंद्रगढ़ रेंज में कराए गए सभी कार्यों का सूचना पटल मौके से क्यूं है गायब...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!