Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर चांपा में अवैध ईट भट्ठा संचालित, अधिकारियों के कार्यवाही के बाद भी संचालित, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत…

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ जनपद क्षेत्र के ग्राम भूईगाव में बिना पर्यावरण प्रदूषण की एनोसी लिए अवैध चिमनी ईट भट्ठा का संचालन हो रहा है। जिसकी शिकायत के बाद अधिकारयों ने मौके पर भट्ठे को शील भी किया गया, मगर इसका कोई फर्क ईट भट्ठा संचालक मोहन मनहर पर नहीं पढ़ रहा है। जिसकी शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया है।

मिली जानकारी अनुसार,ग्राम पंचायत भूईगाव में पिछले 5 सालों से गांव के सरपंच का देवर मोहन मनहर शासकीय जमीन 10 एकड़ में अवैध रूप से कब्जा कर चिमनी ईट भट्ठा चला रहा है। जिसे लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर आकाश छिकारा ने खनिज विभाग को कार्यवाही करते हुए चिमनी ईट भट्ठा को बंद करने को कहा था। जिसपर जुर्माना की कार्यवाही तो की गई मगर चिमनी ईट भट्ठे को शील नहीं किया गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने फिर शिकायत की तो एसडीएम, तहसीलदार ने जाकर चिमनी ईट भट्ठे को शील किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही अधिकारी बंद करकर जाते है जिसके कुछ देर बाद फिर से काम शुरू किया जाता है और ईट का परिवहन कराया जाता है। आज शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर को फिर से आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।

See also  रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ देख सकेंगे 16 साल से ज्यादा उम्र के लोग भी, जानें कितना है फिल्म का रनटाइम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!