Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम पंचायत पेंड्री स्थित पांच डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण जारी, जिला प्रशासन ने साधी चुप्पी…

ग्राम पंचायत पेंड्री स्थित पांच डिसमिल सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण जारी, जिला प्रशासन ने साधी चुप्पी

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय से महज तीन किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत पेंड्री की शासकीय भूमि में अतिक्रमणकारियों द्वारा कब्जा किया जा रहा है। यहाँ सरकारी जमीन अतिक्रमणकारियों की भेंट चढ़ रही है। वर्तमान में इस गांव के एक व्यक्ति द्वारा पांच डिसमिल शासकीय जमीन पर अतिक्रमण कर आलीशान दुकान और मकान का निर्माण करवाया जा रहा है। वहीं एक अन्य व्यक्ति द्वारा शासकीय जमीन पर कॉलम खड़ी करवा कर हाल ही में अवैध निर्माण शुरु किया गया है। यहाँ जिला प्रशासन एवं राजस्व अमला द्वारा अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से उनके हौसले बुलंद हैं।

See also  अपंजीकृत निर्माणी श्रमिकों को भी कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर मिलेगी 1 लाख की सहायता राशि, विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग देने जा रहा बड़ी राहत...

दरअसल, जिला मुख्यालय जांजगीर के समीपस्थ ग्राम पेंड्री में स्थित सरकारी जमीन पर अतिक्रमणकारियों की गिद्ध दृष्टि है। यही वजह है कि यहां शासकीय जमीन पर लगातार बेजाकब्जा हो रहा है। ग्राम पेंड्री में नहर पुल के पास स्थित पांच डिसमिल शासकीय जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने बेजाकब्जा कर लिया है और उसके द्वारा पिछले कुछ दिनों से यहाँ आलीशान दुकान और मकान का निर्माण करवाया जा रहा है, जिसके संदर्भ में पूछे जाने पर उसका कहना है कि गाँव के और कई लोगों ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया है तो हमने भी कर लिया है और उस पर मकान व दुकान का निर्माण करवा रहे हैं। उसका यह भी कहना है कि जमीन का उसे कोई पट्टा नहीं मिला है। बता दें कि यहाँ एक अन्य व्यक्ति द्वारा भी हाल ही में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण शुरु किया गया है। इस तरह यहाँ स्थित सरकारी जमीनें एक-एक कर बेजाकब्जा की भेंट चढ़ रही है। पेंड्री गांव की सरकारी जमीन पर हो रहे बेजाकब्जा पर नजर सबकी है मगर, बोल कोई नहीं रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों से लेकर राजस्व विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से ही सब हो रहा है। राजस्व अमले की जवाबदारी होती है कि शासकीय रिक्त पड़े और निस्तारी की जमीन की निगरानी करे और बेजाकब्जा करने वालों को बेदखली का नोटिस दे। मगर, ग्राम पेंड्री में स्थित सरकारी जमीन पर बेजाकब्जा हो रहा है और अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में जांजगीर के तहसीलदार राजकुमार मरावी का कहना है कि ग्राम पंचायत पेंड्री की सरकारी जमीन पर यदि अतिक्रमण हो रहा है तो इसकी जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!