Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सीसीआई कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिए पैसे मांग कर घातक हथियार से मारपीट करने वाला आरोपी  गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही..

जांजगीर-चांपा। सीसीआई कंपनी के सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिए पैसे मांग कर घातक हथियार से मारपीट करने वाला आरोपी को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी बलवंत सिह चंदेल पिता सृव.मोती सिह चंदेल सीसीआई अकलतरा में गार्ड की नौकरी करता हूं।  26 अप्रैल 2024 को इसकी ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक थी कि 26 अप्रैल 2024 के रात्रि करीबन 10/30 बजे कुछ अज्ञात 08 से 10 व्यक्ति सीसीआई कुंवारी गेट के पास पानी के लिए लगा लोहे का पाईप को गड्ढा करके निकाल रहे थे तब प्रार्थी एवं अन्य गार्ड मिलकर उन्हे आवाज देकर रोकने की कोशिश किए तब वे लोग आवाज सुनकर वहां से भाग गये। कुछ समय बाद करीबन रात्रि 11 बजे प्रार्थी अपने अन्य साथी के साथ आल्हा पेट्रोल पंप के पास सीसीआई माईन्स ऐरिया चेक करने गये थे चेक कर जैसे ही वापस आ रहे थे। उसी समय आल्हा पेट्रोल पंप के सामने तरौद चौक तरफ से दो कार में वही अज्ञात 08 से 10 व्यक्ति वापस आए और तुम लोग सीसीआई के गार्ड हो पूछे तब प्रार्थी हां बोले तो वे लोग सुरक्षागार्डो को गंदी-गंदी गाली देते हुए सीसीआई ऐरिया में आने जाने से रोकते हो कहकर हाथ मुक्का एवं डण्डा से मारपीट किए हैं। मारपीट से प्रार्थी व अन्य 04 सुरक्षागार्ड को चोटे आई है की रिपोर्ट पर अज्ञात 08-10 व्यक्तिडयो के विरूद्व अपराध क्रमांक  215/ 2024 धारा 147,149,294,506,323 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना में लगातार आरोपियो के पतासाजी के दौरान मुखबीर से सूचना मिला की दिनांक घटना को आरोपी राजेश रात्रे ,मना कुमार जोगी,सूरज कुर्रे ,नितेश पण्िमुत,राकेश कुमार मनहर एंव एक विधि से संघर्ष बालक को मनोज टण्डन निवासी मुरलीडीह के सफेद रंग के कार में घुमते देखा गया था। जिसे संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर बताया कि 26 अप्रैल 2024 के रात करीब 10.30 बजे सीसीआई अकलतरा के माईंस क्षेत्र मे CCI अकलतरा का लोहे का पाइप को चोरी करने के नियत से अपने पास रखे गैती फावडा से आरोपी लोग मिलकर निकाल रहे थे जो वहां के गार्ड द्वारा चिल्लाने से एवं टार्च की रोशनी दिखाने से पहचान लेने के भय से पाइप को वही छोडकर गैती फावडा लेकर भाग गये थे। जो भागते समय आरोपी लोग एक राय होकर CCI में काम करने वाला सुरक्षागार्ड से शराब पीने के लिये  पैसे की मांग करते हुये अपने-अपने पास रखे गैती,लोहे का फावडा, लोहे का सरिया, एंव बास का डंडा से मारपीट किया सुरक्षागार्ड को मर गया है समझकर वहा से भागना बताया है। आरोपियो द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर 17 मई 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव,सउनि राजेन्द्र क्षत्रिेय,अरूण सिह प्र.आर.राकेश राठौर,आरक्षक बृजपाल बर्मन ,गौकरण राय,विवेक सिह,दीपक कश्यप,राजकुमार जोशी ,बसंत साहू,संजू रत्नाकर का सराहनीय योगदान रहा।

See also  शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शहीद के प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आने का किया आग्रह, मुख्यमंत्री ने कहा - जब भी आप प्रतिमा अनावरण की तिथि निर्धारित करेंगे तो मैं अवश्य आऊंगा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!