Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रायपुर रेलवे स्टेशन वाहन पार्किंग ठेकेदार आसिफ मेमन और उनके गुर्गों की गुंडागर्दी बेलगाम, जीआरपी, आरपीएफ पुलिस का मिल रहा मौन संरक्षण…

हर रोज का विवाद किसी दिन विकराल घटना के रूप में परिवर्तित होने की आशंका,

रायपुर। मैं अमनदीप सिंग रायपुर निवासी, रेल्वे स्टेशन रायपुर की पार्किंग ठेके में आम नागरिक से किए जा रहे व्यवहार से अत्यंत क्षुब्ध हूं लगातार ये लोग लाइसेंस के बल में हम जैसे नागरिकों की बेइजत्ती किए जा रहे और प्रशासन और SECR रेलवे डिवीजन ऐसे बंधे हुए जैसे मानो इस वैंडर ने कोई वशीकरण कर लिया हैं हम सबको बस भरपूर बेइजत्ती के बाद ठेकेदार और उसके स्टॉफ (गुंडों) से यही जवाब मिलेगा कि आगे जाओ तेरे जैसे बहुत आते है… लेकिन होगा क्या ?? मेरे साथ 16.05.24 को भी यही सब हुआ मैंने पार्किंग चार्ज 20 रुपए भी दिए और अपनी भरपूर बेइजत्ती भी करवाई इनकी गुंडई और वसूली वाली भाषा से… क्योंकि रेल्वे डिवीजन ने इनको लाइसेंस जो दिया है आज मैने लिखित शिकायत स्टेशन सुप्रीटेंडेंट को दी है की आप उचित कार्यवाही करें या बताए की आगे कहां जाए क्योंकि ठेकेदार के स्टॉफ तो यही कहते है तो फिर हम लोग भी क्या गुंडा बन जाए ?

See also  भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए कार्यक्रम जारी, 29 अक्टूबर को होगा निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन, 28 नवम्बर तक दे सकते हैं दावा-आपत्ति...

कानून हाथ में लेने से पहले मैने ये विषय कानून के हाथ में दिया है की फैसला आप जल्दी करें आम नागरिक अपनी बेइजत्ती नही बर्दास्त कर सकता। आम व्यक्ति की इज्जत से टेंडर की बोली इतनी बड़ी नही हो सकती।
और ये कच्ची रसीद जिससे सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा हैं उसका क्या ??
जनता से इतनी बेईमानी अच्छी नहीं हैl

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!