छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
घर में आग लगाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

घर में आग लगाने वाले आरोपी को जांजगीर पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने दिया घटना को अंजाम
जांजगीर-चांपा। प्रार्थी लाइट बंद होने के कारण अपने घर के बाहर बैठा था उसी समय अनुज सारथी आया और पुरानी रंजिश को लेकर प्रार्थी के घर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। जिसके कारण घर में रखे सामान टीवी कूलर खाट कपड़ा बैंक पासबुक जैसे अन्य सामग्री जल गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 233 /23 धारा 436, 427 भादवि पंजीबद्ध किया गया
विवेचना के दौरान आरोपी अनुसार अनुज सारथी उम्र 20 वर्ष निवासी इंदिरानगर कटपड़ी पारा वार्ड क्रमांक 22 जांजगीर को 01 अप्रैल 23 को गिरफ्तार किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक लखेश केवट एवं सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद महार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



