जांजगीर-चांपा। विवेकानंद हायर सेकेंडरी स्कूल जांजगीर की कक्षा 12वीं की छात्रा पलक तिवारी, अंकिता तिवारी व प्रिंसी तिवारी ने माध्यमिक शिक्षा मंडल छत्तीसगढ़ रायपुर (सीजी बोर्ड) द्वारा आयोजित मुख्य परीक्षा में 78% 84% व 70% प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले सहित पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। होनहार छात्रा पलक तिवारी, अंकिता तिवारी व प्रिंसी तिवारी की इस उल्लेखनीय सफलता पर रामचंद्र तिवारी, अरुण तिवारी, मिथिलेश पंकज तिवारी, प्रकाश तिवारी, प्रभात चन्द्र, नीरज, प्रेमीश तिवारी व मंदाकनी सुनीता तिवारी, रुखमंनी, अंजू, सीमा तिवारी, अरुणा, मधु व शीला तिवारी एवं ग्राम धनेली तिवारी समाज छत्तीसगढ़ ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है।