Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

रायपुर पुलिस ग्राउंड में फ्राइडे परेड के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आहुत की गई अपराध समीक्षा बैठक में आदतन अपराधियों की जमानत निरस्त कराने का दिया निर्देश…

नशे के खिलाफ निजात अभियान के तहत कड़ी कार्यवाही के साथ अब लोगों को सहभागी बना व्यापक जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने का भी दिया निर्देश, दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु सड़क दुर्घटना का विश्लेषण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा, लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जिले के पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए अधिकारियों को दिया डीओ लेटर और जवानों को प्रशंसापत्र।

 रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 मई 24 को अल सुबह पुलिस ग्राउंड में जवानों की परेड लिया गया। उसके कुछ समय बाद एसएसपी संतोष सिंह द्वारा सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की बैठक ली गई। देर शाम तक की बैठक में अधिकांश लंबित अपराध, शिकायते, मर्ग एवं गुम इंसान के प्रकरणों की जानकारी के उनका जल्द से जल्द निराकरण करने निर्देश दिए गए। लंबे समय से लंबित शिकायत पत्रों का पंद्रह दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निराकरण करने सहित वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त शिकायत पत्रों का भी जल्द से जल्द निराकरण किया जाए।

जिन थानों में अत्यधिक शिकायत लंबित है, उन थाना प्रभारियांें को जल्द से जल्द शिकायतों को निराकृत करने संबंधी चेतावनी भी दी गई। महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों की रोकथाम, महिला/बच्चों से संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा। धोखाधड़ी सहित अन्य संपत्ति संबंधी मामलों में थाना प्रभारियों को आरोपियों की पतासाजी करने तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने सहित गंभीर मामलों की विवेचना स्वयं थाना प्रभारियों को करने के लिए बोला गया। थाना प्रभारियों को साईबर संबंधी मामलों के पीड़ितों को तत्काल हर संभव मदद कर पीड़ित को त्वरित राहत देने हेतु निर्देशित किया। निजात अभियान के तहत नशे के पदार्थो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने तथा किसी भी सूरत में किसी प्रकार का कोई भी नशे का सामान नहीं बिकने के सख्त निर्देश देने के साथ ही नशे के सामग्रियों को पकड़ने के दौरान उसके अंतिम सप्लाई चैन व आरोपियों की तस्दीक करने साथ ही अभियान के तहत पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक आमजन से जुड़ने तथा नशे के विरूद्ध आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिये गये, जिससे आमजन पुलिस के साथ जु़ड़कर नशे की सामग्री बिक्री करने वालों की जानकारी बिना किसी भय के पुलिस को दे सकें तथा अवैध रूप से शराब की बिक्री/भण्डारण/परिवहन करने वालों पर भी कार्यवाही कर इस पर पूर्णतः अंकुश लगाने कहा गया।

See also  धान खरीदी केंद्र प्रभारियों से शेष बचे बारदाना की राशि वसूली करने की फरमान, 42 लाख 26 हजार 08 सौ 97 रुपए 31 पैसे की बारदाना गबन का आरोप, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक हसौद अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र का मामला...

मीटिंग दौरान लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर जिले के पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को डीओ लेटर और जवानों को प्रशंसापत्र दिया।

इसके साथ ही विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, असामाजिक तत्वों, निगरानी गुण्डा, बदमाशों एवं पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रख कर समय – समय पर विशेष अभियान चलाकर इनकी चेकिंग करने कहा गया। व्ही.आई.पी./कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन पर बेहतर कार्य कर शांति पूर्ण तरीके से व्ही.आई.पी./कानून व्यवस्था ड्यिूटी एवं धरना प्रदर्शन को संपादित करने के भी निर्देश दिये गये।

लगातार अपराधों में संलिप्त आदतन अपराधी जो जमानत पर है एवम पुनः सक्रिय हो रहे है, जिले के ऐसे 80 से 90 अपराधियों को चिन्हित कर उनकी जमानत निरस्त कराने के निर्देश दिए गए।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!