Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार वनमण्डल तथा राज्य स्तरीय वन उडनदस्ता टीम की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार वनमण्डल तथा राज्य स्तरीय वन उडनदस्ता टीम  द्वारा सक्त्ती वन परिक्षेत्र में 02 आरामील एवं फर्नीचर मार्ट में छापामार जांच की कार्यवाही की गई। वनमण्डलाधिकारी जांजगीर-चांपा प्रियंका पांडेय, वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार मयंक अग्रवाल ,प्रधान मुख्य वनसंरक्षक एवं वन बल प्रमुख, सीसीएफ बिलासपुर एवं सीसीएफ रायपुर के दिशा निर्देशन में प्रशिक्षु आईएफएस अक्षय दिनकर भोसले के द्वारा गहन जांच एवं सतत् कार्यवाही से सागौन के अवैध परिवहन एवं अवैध तस्करी के संबंध में संलिप्त वृहद स्तर के गिरोह संज्ञान में आया है। वनमण्डलाधिकारी जांजगीर-चांपा ने बताया कि यह पूरी कार्यवाही 27 मार्च 2024 को ग्राम बिर्रा, जिला जांजगीर-चांपा में सड़क मार्ग से सागौन लकड़ी के लठठों के अवैध परिवहन से प्राप्त गवाहों एवं साक्ष्यों के आधार पर संपादित किया गया है जिसमें जांजगीर-चांपा वनमण्डल के सक्ती परिक्षेत्र के अंतर्गत चंद्रपुर बिट के ग्राम खैरा में खार प्रसाद चंद्रा के परिसर में बिना लायसेंस के अवैध रूप से 01 आरामिल संचालित किया जा रहा था। कार्यवाही के दौरान मिल के अंतर्गत 02 नग बैण्ड र. 02 नग ट्रॉली, 02 नग आधुनिक रेन्दा मशीन रखे गये थे। मौके पर काष्ठ के परिवहन हेतु 01 नग पिकअप भी बरामद किया गया। सघन जांच के दौरान भारी मात्रा में सागौन एवं सरई काष्ठ निर्मित सामग्रियां यथा सोफा सेट, डायनिंग टेबल, पलंग आदि जप्त किये गये है तथा ग्राम खैरा के आरा मशीन को सील किया गया।
संयुक्त टीम के द्वारा त्वरित ही दूसरी छापामार कार्यवाही ग्राम घोघरी, परिक्षेत्र सक्ती के केशव प्रसाद पटेल, आरामिल संचालक के परिसर में किया गया। परिसर में भारी मात्रा में विद्यमान विभिन्न प्रजाति यथा नीम, अर्जुन, बबूल, करही, साजा, मुढी, ईमली, सेम्हल आदि लकडी के लठठो की गणना कर आरामिल को सील किया गया। उक्त संयुक्त कार्यवाही में राज्य स्तरीय उड़नदस्ता प्रभारी संदीप सिंह, परिक्षेत्राधिकारी सक्ती, परिक्षेत्राधिकारी कसडोल, थाना प्रभारी डभरा एवं अन्य अधिकारी- कर्मचारी शामिल थे।

See also  शिक्षक मोर्चा मिले जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी से...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!