Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जशपुर जिले की बेटियों ने 10वीं, 12वीं में प्रदेश भर में किया नाम रोशन, पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की…

जशपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज 10वीं और 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें जशपुर शहर की आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की छात्रा सिमरन सबा ने 10वीं में 99.50% अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि के लिए जशपुर पुलिस अधीक्षक, आईपीएस शशि मोहन सिंह ने आज आत्मानंद स्कूल पहुंचकर सिमरन सबा सहित अन्य मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा, “यह पल जशपुर जिले के सभी लोगों के लिए गौरव का क्षण है। हमारी बेटियों ने प्रदेश भर में अपना नाम रोशन किया है। मैं उनकी मेहनत और लगन की सराहना करता हूं।”

See also  महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई, आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, बैंक खाता सीज, की जा रही वसूली की कार्रवाई...

पुलिस अधीक्षक ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों को आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर बनने के लिए प्रेरित किया और उन्हें मार्गदर्शन भी दिया।

इस अवसर पर सिमरन सबा के पिता, शाहिद अंसारी ने अपनी बेटी की सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार के सदस्यों को दिया। उन्होंने कहा कि सिमरन बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही है और उसने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

Advertisment

आत्मानंद स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी छात्र-छात्राओं की सफलता पर खुशी व्यक्त की और कहा कि यह स्कूल के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने और उन्हें उनके लक्ष्यों को प्राप्त करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह उपलब्धि जशपुर जिले के लिए गौरव की बात है और यह दर्शाता है कि यहां की छात्राएं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

See also  बेगलेस डे पर मिट्टी से बनाये गये खिलौने...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!