छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सुशील दास ने बारहवीं में 91% लाकर स्वामी आत्मानंद विद्यालय नवागढ़ में टॉप वन में बनाई जगह, रिजल्ट घोषित होने के बाद से सुशील को बधाई देने वालों का लगा ताता…

जांजगीर-नवागढ। आपको बता दें कि ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी ब्लॉक नवागढ़ जिला जांजगीर चांपा का रहने वाला छात्र सुशील दास चाचा सुखनंदन दास (युवा समाज सेवी नवागढ़) ने 12वीं कक्षा में 91% अंक प्राप्त कर स्वामी आत्मानंद विद्यालय नवागढ़ व अपने गांव, समाज का मान बढ़ाया है।
इन्होंने सिद्ध कर दिया कि सफलता मेहनत से मिलती है गरीबी व अमीरी नही देखती, मेहनत करने वालो पर ईश्वर जरुर मेहरबान होते है।
स्वामी आत्मानंद विद्यालय नवागढ़ के प्राचार्य व शिक्षकों ने बताया कि सुशील काफी होनहार छात्र रहे हैं और सदैव पूरी निष्ठा और लगन के साथ पढ़ाई किया करते थे इसके अतिरिक्त खेल कुछ जैसे गतिविधियों में भी अपनी एक अमिठ भूमिका अदा करते थे, पूरा विद्यालय परिवार इनको इस उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करता है।
वहीं छात्र सुशील ने बताया कि आज मुझे स्वामी आत्मानंद विद्यालय में 91% के साथ प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है इसके लिए मैं अपने चाचा सुखनंदन दास एवं गुरुजनों का आभार व्यक्त करता हूं उनके बताएं मार्ग पर चलते हुए मुझे यह सफलता प्राप्त हुई है।
समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत भैंसमुड़ी ने छात्र सुशील के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
सुशील समेत पूरा परिवार, ग्राम और विद्यालय में खुशी की लहर है।



