Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कर्तव्य पालन के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें श्रमिक साथी: बंजारा, एबीवीटीपीएस मड़वा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस…

जांजगीर-चांपा। सभी श्रमिक साथी कर्तव्य पालन के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। विद्युत संयंत्र में अपने कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखते हुए शांतिपूर्ण माहौल में कार्य को पूरा करें। विद्युत संयंत्र में कार्यरत श्रमिकों को ईएसआईसी और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा किसी दुर्घटना के होने पर उन्हें व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र में त्वरित चिकित्सा लाभ भी दिया जाता है। श्रमिक के परिवार का भविष्य सुरक्षित रहें, इसके लिए उनके पास कर्मचारी भभविष्य निधि (ईपीएफ) की भी सुविधा है। ऐसे ही श्रमिकों के हित एवं जागरूक करने वाले उद्बोधन के साथ कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने विद्युत संयंत्र में अथक श्रम व लगन के साथ कार्य करने वाले श्रमिक साथियों का आभार जताया। मौका था अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस समारोह का, जहां पर बड़ी संख्या में श्रमिक साथी श्रमिक दिवस मनाने के लिए उपस्थित थे।

See also  सक्ती जिला के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा का मामला, सरकारी भूमि बांधा में लहलहा रही धान की फसल, पककर हो गई तैयार हार्वेस्टर से हो रही कटाई...

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में एक मई को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस मनाया गया। तकनीकी भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यपालक निदेशक एसके. बंजारा ने श्रमिक साथियों सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करते हुए कार्य करने की सलाह दी। साथ उन्होंने कहा कि पिछले वित्तीय वर्ष में विद्युत संयंत्र ने सर्वाधिक पीएलएफ के साथ अब तक का सर्वाधिक विद्युत उत्पादन किया है। यह उपलब्धि आप सभी श्रमिक साथियों की अथक मेहनत की वजह से हासिल हो पाईं हैं।

श्रमिक संगठन जनता यूनियन के प्रतिनिधि रवि साइमन ने श्रमिकों के योगदान को याद करते हुए कहा कि लंबी लड़ाई के बाद दुनियाभर में श्रमिक साथियों को काम के घंटे तय किए गए हैं। इस महत्वपूर्ण फैसले से श्रमिक व कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। इस उपलब्धि को न भुलाते हुए इस विद्युत संयंत्र के निर्बाध संचालन के लिए जी-तोड़ मेहनत करना है। श्रमिक संगठन फेडरेशन-01 के प्रतिनिधि देवनारायण बांधे ने श्रमिकों को श्रमिक अधिनियमों की जानकारी देते हुए श्रमिकों को जागरूक किया। सभा को अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रवीण श्रीवास्तव एवं एन. लकरा ने भी संबोधित किया।

See also  BREAKING: लिंक एक्सप्रेस की चपेट में आने से दो की मौत, रेलवे कर्मी और ठेकाकर्मी की दर्दनाक मौत

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी आरएस टेकाम ने श्रमिक दिवस के इतिहास व इसके औचित्य पर अपने विचार रखे। कार्यपालक निदेशक एसके बंजारा ने मजबूत लोकतंत्र, सबकी भागीदारी पर जोर देते हुए सभा में आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए प्रेरित किया और उन्होंने मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिक साथी उपस्थित रहे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!