Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चांपा के भालेराय मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे की सभा कल, जांजगीर-चांपा एवं कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता होंगे शामिल…

जांजगीर-चांपा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की आम सभा चांपा के भालेराय मैदान में 30 अप्रैल को दोपहर एक बजे से होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विशेष विमान से प्रकाश इंडस्ट्रीज रोड स्थित मंडी प्रांगण के हेलीपैड में आगमन होगा। वहां से वे सभा स्थल भालेराव मैदान कार से आएंगे और आम सभा को संबोधित करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे का जिले में दूसरा प्रवास है। इसके पूर्व में विधानसभा चुनाव के पहले जांजगीर के खोखरा भाटा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन कार्यक्रम में उन्होंने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की थी और विशाल जनसमुदाय को संबोधित किया था, जिसके कारण जांजगीर-चांपा लोकसभा की सभी आठ विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। गौरतलब है कि अनुसूचित जाति के लिए प्रदेश में आरक्षित एकमात्र सीट जांजगीर-चांपा लोकसभा है। इसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा आयोजित की है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ प्रभारी विजय जांगिड़ ,चंदन यादव, जांजगीर-चांपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ. शिव कुमार डहरिया, कोरबा सांसद एवं लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना चरण दास महंत, प्रदेश के सभी पूर्व मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, मोर्चा व प्रकोष्ठों के सभी प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। कार्यक्रम के लिए लोकसभा प्रभारी अर्जुन तिवारी, जांजगीर-चांपा जिला अध्यक्ष व विधायक अकलतरा राघवेंद्र कुमार सिंह, सक्ती जिला अध्यक्ष दादू जायसवाल, जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरबंश, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, कसडोल विधायक संदीप साहू, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार, नगरीय निकाय व पंचायत पदाधिकारी सहित मोर्चा प्रकोष्ठों के सभी अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पृथक-पृथक जवाबदारी दी गई है।

See also  खरीफ के लिए किसानों को मांग के अनुसार गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, किसानों को खाद-बीज के लिए किसी भी तरह की न हो दिक्कत, सोसायटियों से किसानों को खाद-बीज का लगातार वितरण जारी, खाद-बीज के भंडारण और वितरण में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाही, डी.ए.पी. खाद की मांग और सप्लाई पर रखें विशेष निगरानी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!