Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

श्रीराम धाम कुलीपोटा में राम जानकी विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी रामनवमी पर, नैला रेलवे स्टेशन से निकलेगी भव्य निशान शोभायात्रा मंगलवार 16 अप्रैल को…

जांजगीर-चांपा। सिद्ध दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर श्री राम धाम ग्राम कुलीपोटा  में श्री राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पंचम दिवस मंगलवार 16 अप्रैल को कलश शिखर स्थापित होगा। शाम 4 बजे से नैला रेल्वे स्टेशन से भव्य निशान शोभायात्रा  निकाली जाएगी। शोभायात्रा गायत्री मंदिर राम मंदिर नैला रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर गौशाला, नेताजी चौक , कचहरी चौक होते हुए विवेकानंद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर तक पैदल भ्रमण करेगी। यहाँ से वाहनों में सवार होकर भक्त गण श्रीरामधाम कुलीपोटा पहुँचेंगे। साथ में भगवान श्री राम जानकी की भव्य प्रतिकृति, कर्मा, डीजे दल भी चलेंगे। जगह जगह पर भक्तों के लिए जलपान, शरबत ,ठंडा पानी ,फल की व्यवस्था रहेगी। यहाँ से विभिन्न वाहनों से सभी भक्त शोभायात्री कुलीपोटा मंदिर स्थल तक पहुँचेंगे।
प्राण प्रतिष्ठा, महा आरती  प्रसाद भंडारा कल
दिनांक 17 अप्रैल 2024 दिन बुधवार (राम नवमी) समय 10.35 से 11.55 बजे तक होगा। दोपहर 1 से 4 बजे तक पूर्णाहुति, महा आरती, प्रसाद, ब्राह्मण भोज, भंडारा व भजन कार्यक्रम होगा। प्रतिदिन भजन व सत्संग शाम सात से रात्रि नौ बजे तक किए जा रहे हैं।
वृंदावन के आचार्यों  द्वारा समस्त धार्मिक अनुष्ठान 12 अप्रैल से कराये जा रहे हैं। धान्याधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, घृताधिवास आदि अनुष्ठान संपन्न हो चुके  हैं। सेवादार खेमुका परिवार के विष्णु खेमुका ने बताया कि मंदिर के संस्थापक ब्रह्मलीन भगवती प्रसाद उनकी सहधर्मिणी पिस्ता देवी खेमुका की प्रेरणा से श्री राम धाम के सेवादार खेमुका परिवार व समस्त क्षेत्रवासी इसकी तैयारी में लगे हुए हैं।  ब्रह्मलींन श्री एकरसानंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद इस पुण्य कार्य में बरस रहा है। गुरुदेव गोस्वामी गोविंद बाबा जी, स्वामी यदुनंदन महाराज, आचार्य पवन कृष्ण महाराज, गुरुदेव नित्यानंद महाराज के सानिध्य में श्री राम जानकी प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान महोत्सव के समस्त आयोजन किए जा रहे हैं।
 
37 वर्ष पहले बना था सिद्ध श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर
 
विग्रह विस्थापन किए बग़ैर हुआ विस्तार अब माता सीता सैंग विराजेंगे प्रभु राम
विदित हो कि कुलीपोटा में लगभग 37 वर्ष पूर्व  सिद्ध श्री हनुमान मंदिर बनाया गया था। मंदिर में  तब से हर वर्ष राम नवमी से श्री हनुमान जयंती तक श्री राम नाम अखंड सप्ताह आयोजित होते रहा है। विष्णु खेमुका ने बताया कि मंदिर में कुछ ऐसे संयोग व चमत्कारिक घटनाएँ हुई जिससे प्रभु श्री राम जानकी की प्राण प्रतिष्ठा का मंदिर के विस्तार के साथ योग बना। गर्भ गृह से बजरंग बली की प्रतिमा को विस्थापित किए बग़ैर नये रूप में सुसज्जित किया गया है। साथ ही मंदिर परिसर का विस्तार किया गया है।
 
बैठे स्वरूप में विराजित होंगे श्रीराम सीता
 
कोलकाता महाराष्ट्र के कलाकारों ने की नक़्क़ाशी
हनुमान मंदिर कुलीपोटा (जांजगीर चांपा ) में श्रीरामधाम को कोलकाता व महाराष्ट्र सहित स्थानीय कारीगरो द्वारा मंदिर में नक़्क़ाशी  कर अंतिम रूप दिया गया है। भगवान श्री राम एवं माता जानकी के मनोहारी अनुपम विग्रह को जयपुर के मूर्तिकारों ने गढ़ा है जो अपने भक्त वत्सल स्वरूप में यहाँ विराजित होंगे। श्री राम की श्री हरि विष्णु की व माता सीता स्वयं माँ लक्ष्मी की का रूप है। उनका यह विग्रह अन्यत्र दुर्लभ है जिसमें वे बैठे स्वरूप में स्थित हैं। जाँजगीर-चाँपा मुख्य मार्ग में खोख़सा रेलवे ओवरब्रिज से एक किमी की दूरी में ग्राम कुलीपोटा में इस श्री राम धाम में वे माता जानकी के साथ वे बैठे स्वरूप में विराजेंगे।
श्री राम नाम हरि संकीर्तन 18 से
प्रति वर्ष की भाँति मंदिर परिसर में अखंड श्री राम नाम हरि संकीर्तन सप्ताह इस वर्ष 18अप्रैल से शुरू होगा। 23 अप्रैल मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव, 25 अप्रैल को कीर्तन समापन व हवन तथा 26 अप्रैल को सहस्र धारा से समापन होगा। श्री विष्णु खेमुका ने अपील की है कि इस धार्मिक कार्य में सभी सहभागी बनकर पुण्य लाभ लें।

See also  अमलीडीह में अवैध राखड़ का अंभार, नदी किनारे बिना अनुमति गिराया जा रहा है राखड़...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!