Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता…

जांजगीर-चांपा। 14 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन पर जिले के फरार स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
अति.पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने के लिए थाना स्तर पर टीम गठित किया गया स्थाई वारंटी आरोपी का जांजगीर पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।
 माननीय न्यायालय जांजगीर का प्रकरण क्रमांक 1156/07 में स्थाई वारंटी भुवन केंवट पिता शांति लाल केंवट निवासी ग्राम पिसौद थाना जांजगीर पेशी से गैरहाजिर चल रहा था। जिस कारण माननीय न्यायालय द्वारा इसका स्थाई वारंट जारी किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर जांजगीर पुलिस ने आरोपी को उसके सकुनत से विधिवत गिरफ्तार कर वारंट तामील कर 12 अप्रैल 2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक ईश्वरी राठौर थाना जांजगीर का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See also  Aditya Tiwari Felicitated by Collector for Outstanding JEE Performance...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!