Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सुने घर में चोरी करने वाले आरोपी को बिर्रा पुलिस ने किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। सुने घर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी विनोद कश्यप साकिन सिलाद्वेही थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा का 05 अप्रैल 24 को थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 03 अप्रैल 24 को घर में ताला बंद करके अपने परिवार सहित शादी में गए थे। शादी समारोह से 05 अप्रैल 24 को करीब 11:00 बजे दिन में घर वापस आए तो गेट का दरवाजा खोलकर देखे तो छत के उपर घर में लगे सीमेंट के रोशन दान को तोड़ कर घर के अंदर घुस कर किसी अज्ञात चोर के द्वारा घर के आलमारी में रखे सोना, चांदी, अंगुठी, लॉकेट, कान का झुमका व नगदी पैसा कुल किमती 90,000 रुपए का किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया हैं कि रिपोर्ट पर थाना बिर्रा में अपराध कमांक 60/24 धारा 457, 380 कायम कर विवेचना में लिया गया हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला (भा.पु.से) के द्वारा दिए गए निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल (रा.पु.से.) एवं  अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चांपा यदुमणी सिदार चांपा के कुशल मार्ग दर्शन में तत्काल आसपास क्षेत्रों में अज्ञात चोर एवं चोरी गए माल मशरूका का पता तलाश किया गया तथा पुराने चालान हुए आरोपी से पूछताछ किया गया। इसी क्रम में पता चला कि ग्राम बिर्रा का आरोपी जवादास वैष्णव चोरी किया हैं पूर्व में भी आरोपी जवादास वैष्णव का चोरी के मामले में चालान हुआ है। आरोपी जवादास वैष्णव को पता तलाश किया गया तथा आरोपी को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया। जिसके कब्जे से चोरी किए सोने का अंगुठी सोने का अंगुठी, कान का लॉकेट, कान का झुमका तथा गले का मंगल सूत्र को जप्त किया गया हैं तथा घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल को जप्त किया गया हैं आरोपी जवादास वैष्णव चोरी करना स्वीकार किया हैं।
विवेचना दौरान आरोपी जावादास वैष्णव के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, प्र.आर. गौतम गोविंद पाण्डेय, आरक्षक दीपक तिवारी, भूपेंद्र कुंवर, सनोहर जगत रघुवीर यादव, वैभव केशरवानी का सराहनीय योगदान रहा।

See also  जल्द शुरू होगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, मंत्री रजवाड़े ने की घोषणा...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!