Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

कलश यात्रा के साथ भागवत ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ…

जांजगीर-खोखरा। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर ग्राम खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर में मंगलवार को श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ वैदिक विधियों से किया गया। उपचार्य पं दुर्गेश चतुर्वेदी के वेदमंत्रों के साथ माँ मनका दाई मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। नवरात्रि के दिन से शुरू इस पुनीत कार्यक्रम का नवमीं तिथि को हवन सहस्त्रधारा के साथ विराम होगा। कथा कार्यक्रमानुसार 9 अप्रैल को प्रथम दिवस कलशयात्रा, वेदी पूजन किया गया। तत्पश्चात श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस पर कथावाचक पंडित दिनेश रोहित चतुर्वेदी ने भागवत कथा के महात्म्य की कथा सुनाई। भागवत कथा के सुनने से होने वाले लाभ की चर्चा की। गोकर्ण उपाख्यान के साथ श्रोता व वक्ता के लक्षण भी बताया गया। श्रोता के रूप में राधे थवाईत, मनहरण थवाईत, उपेंद्र तिवारी, दीपक थवाईत, टीकम थवाईत मुनीराम आदित्य टिल्लू देवांगन सहित बड़ी संख्या मे श्रद्धालु जन उपस्थित थे।

See also  Bilaspur Raid: बिलासपुर में वन विभाग का अनोखा स्टिंग ऑपरेशन ग्राहक बनकर पेट शॉप पहुंचे कर्मचारी, छापेमारी में 4 प्रतिबंधित कछुए जब्त; संचालक गिरफ्तार

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!