Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अवैध सट्टेबाज के खिलाफ कार्यवाही, पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा के निर्देश पर शहर में जुआ सट्टा के विरुद्ध सक्ति पुलिस की कार्यवाही…

सक्ति। पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा ने सभी थाना क्षेत्रों के संचालित किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं, और जुआ सट्टा खेलने खिलाने वालो के विरुद्ध कठोर करवाई किए जाने की हिदायत थाना प्रभारीयों को दी है। इसका पर्यवेक्षण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षिका रमा पटेल के द्वारा सतत किया जा रहा है,और sdop सकती मनीष कुंवर इस अभियान का नेतृत्व अनुभाग में कर रहे हैं। इसी क्रम 01 अप्रैल 24 की शाम को, सक्ति पुलिस नगर निरीक्षक विवेक शर्मा के द्वारा सट्टे की कार्रवाई के लिए नगर में पुलिस पेट्रोलिंग टीम भेजी गई थी। की टीम ने गुंजन स्कूल के पास में मुखबिर सुचना के आधार पर रेड करके पियूष वर्मा पिता सुरेश वर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड न 02 कसेर पारा सक्ति को पकड़ा गया। जिसके पास से सट्टा के हिसाब किताब की पर्चियां, पेन,नगदी रकम बरामद होने प़र उनकी जपती करके छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार करवाई की गई।

See also  IPL 2026 Auction से बाहर हुआ दिग्गज खिलाड़ी, कमाए थे 92 करोड़ रुपये

आरोपी को कारवाई और गिरफ्तारी के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस अधीक्षिका अंकिता शर्मा ने सख्त चेतावनी दी है, की जुआ सट्टा में जो भी व्यक्ति सलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मोबाइल से या ऑनलाइन सट्टा जुआ खिलाने वालों के मोबाइल और बैंक अकाउंट का परीक्षण करके उनको फ्रीज कराया जाएगा, और जिनकी भी संलिप्तता इसमे पाई जाएगी, उनके विरुद्ध भी कारवाई की जायेगी।
इस कारवाई में थाना सक्ति के प्रधान आरक्षक अजय कुर्रे, आरक्षक मनोज लहरे, एकेश्वर चन्द्र, श्याम गबेल. महासिंह ,रूपा लहरे कि महत्वपूर्ण भुमिका रही।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!