भाजपा लोकसभा प्रबंधन समिति एवं कोर ग्रुप की बैठक में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा…

जांजगीर-चांपा। लोकसभा प्रबंधन समिति सदस्यों की जांजगीर जिला कार्यालय में बैठक रखी गई। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जी का आगमन 31 मार्च को दोपहर 3 बजे जांजगीर स्थित हेलीपैड में हुआ। जहां भाजपा कार्यकर्ता ने उनका आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात भाजपा कार्यालय में लोकसभा स्तरीय प्रबंधन समिती की बैठक में पहुंचकर सर्वप्रथम भारतमाता एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किए। प्रबंधन समिति के सदस्यो की उपस्थिती मे सभी को लोकसभा चुनाव में अपने कार्यों के द्वारा सशक्त भूमिका निभाने को कहा साथ ही जरूरी चर्चा की। विजय शर्मा ने अलग-अलग विभाग प्रमुख सदस्यों से एक-एक कर बात की और उनको मिली जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए उनको कड़ाई से निर्वहन करने की बात कही और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उक्त बैठक के पश्चात जांजगीर जिले की सभी विधानसभा प्रबंधन समिति के सदस्यो के साथ अलग अलग बैठक भाजपा कार्यालय में देर रात तक कार्यकर्ताओं के साथ करते रहे। उक्त महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा संयोजक सक्ती जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चंद्रा, सहसंयोजक पूर्व विधायक खिलावन साहू, सांसद प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, सौरभ सिंह, गुरुपाल भल्ला, गुलाब सिंह चंदेल, लीलाधर सुल्तानिया, गिरधर गुप्ता, अंबेश जांगडे संतोष लहरे, प्रशांत सिंह ठाकुर, प्रदीप सराफ, जितेंद्र देवांगन, अमर सुल्तानिया, नंदनी रजवाडे, संतोषी दुबे, संगीता पांडे, अनुराधा शुक्ला, मनोज मिश्रा, अभिमन्यु राठौर, दिनेश सिंह, संतोष अग्रवाल, विवेका गोपाल, नंद चौधरी, अरूण झाझडिया, पंकज अग्रवाल, धनंजय नामदेव, मुकेश जायसवाल, अमित यादव, नवीन राठौर, सुमित प्रताप सिंह, पलाश चंदेल, संजय रामचंद्र, शिव चमन सिंह, मणिकांत अग्रवाल, मोहन यादव, अमन प्रताप सिंह, ध्वजाराम साहु, खमहन तिवारी, गणेश श्रीवास, भुवनेश्वर साहु, निरंजन कोसले, अजित गढ़वाल, लोकेश साहु, रामनरेश यादव, भुवन भास्कर यादव, दिनेश सिंह, कार्तिकेश्वर स्वर्णकार, अतुल शर्मा, दीपक गुप्ता, टिकेश्वर गबेल, पुरुषोत्तम शर्मा, घनश्याम साहू, विक्रम प्रताप, सुदीप उपाध्याय, प्रदीप सोनी, रितेश अग्रवाल, दिनेश राठौर, सोनु यादव, गजजु ध्रुव, सहित लोकसभा प्रबन्धन समिति एवं विधानसभा प्रबंधन समिति के सभी सदस्यगण उपस्थित थे।



