Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लोकसभा निर्वाचन 2024: स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी विकासखंड में स्कूटी व सायकल रैली का आयोजन 30 मार्च को, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले में आयोजित स्वीप गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा लोगों से भाग लेने की अपील…

सक्ती। लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो और परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज के निर्देशन में जिले के सभी विकासखंड में लगातार विभिन्न स्वीप गतिविधिया आयोजित कराई जा रही है। स्वीप गतिविधि के तहत जिले के गाँव – गाँव में स्व सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से जागरूकता गतिविधि, स्वच्छता अभियान, सभी विकासखंड में मैराथन दौड़ प्रतियोगिता, होली मिलन उत्सव, दिव्यांगजन व तृतीय लिंग सम्मलेन कार्यक्रम, गाँव-गाँव में दीवारों पर नारा लेखन सहित लगातार विविध गतिविधिया आयोजित कराई जा रही है। इसी क्रम में आज जिले के सभी विकासखंड में स्कूटी व सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के सभी युवाओं, महिलाओं, पुरुषों, गणमान्य नागरिको सहित समस्त जिलेवासियों से जिले में आयोजित हो रहे विभिन्न स्वीप गतिविधियों में शामिल होकर 7 मई 2024 को होने वाले मतदान के महापर्व पर अपने मताधिकार का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने की अपील की है।

See also  पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से उपभोक्ताओं को मिल रही राहत और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सक्ती प्रीति पवार से प्राप्त जानकारी अनुसार सक्ती में आज एनआरएलएम की 250 दीदीयों एवं अन्य लोगों की स्कूटी रैली सुबह 7:30 बजे से सक्ती नया बस स्टैण्ड से डोंगिया तक निकाल कर एवं मेहंदी लगाकर लोगों को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है। साथ ही जनपद पंचायत सक्ती के विभिन्न ग्राम पंचायतों एवं उनके आश्रित ग्रामों में मतदाता जागरूकता हेतु दीवार लेखन का कार्य किया जा रहा है। इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डभरा सुश्री कावेरी मरकाम से प्राप्त जानकारी अनुसार डभरा में आज सुबह 9 बजे से स्वीप कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत गोपालपुर, सिंधितराई एवं अन्य आठ ग्राम पंचायत में सायकल रैली का आयोजन किया जा रहा हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर सुश्री वर्षा रानी से प्राप्त जानकारी अनुसार जैजैपुर में आज सुबह 8 बजे से हसौद से परसदा तक स्कूटी रैली का आयोजन किया जायेगा और इसी प्रकार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मालखरौदा सी के आदिले से प्राप्त जानकारी अनुसार मालखरौदा में आज सुबह 7 बजे से कलमी से बड़ेसीपत तक स्कूटी या सायकल रैली का आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आमजन से रैली में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है।

See also  वेदांता स्किल स्कूल छत्तीसगढ़ में युवा स्वावलंबन का सशक्त माध्यम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!