छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
सुकली में न्योता भोज का हुआ आयोजन…

जांजगीर-चांपा। शासकीय जनपद प्राथमिक शाला सुकली में प्रधानमंत्री पोषण योजना अंतर्गत न्यौता भोज का आयोजन प्रधानपाठक बोधीराम साहू के सफल निर्देशन में रवि और नानू द्वारा विशेष न्यौता भोज बच्चो को खिलाया गया।न्यौता भोज में खीर, पूड़ी,केला,अंगूर,संतरा,चावल, दाल, सब्जी, पापड़, अचार खिलाया गया। सभी बच्चे उत्साहित नजर आए।और इस तरह के आयोजन की प्रशंसा किए।इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय से धर्मिंन गढ़वाल, सावित्री सराफ, सेवती साहू विद्यालयीन स्टाफ रश्मि सिंह, जानकी पटेल, मंजू मरकाम,सहित शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे।



