छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
होली के रंग शिकसा के संग का हुआ आयोजन…

जांजगीर-चांपा। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में होली पर्व को शिकसा परिवार के साथ साझा करने के लिये होली के रंग शिकसा के संग कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ.शिवनारायण देवांगन”आस” के संयोजन विजय कुमार प्रधान कार्यक्रम प्रभारी के उपस्थिति एवं टीकाराम सारथी “हसमुख” प्राचार्य चुरतेली व सलाहकार के अध्यक्षता में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना हेमा चन्द्रवंशी व राजगीत निशा गुप्ता चौधरी ने प्रस्तुत कर किया।
सर्वप्रथम संस्थापक व संयोजक “आस” ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिकसा एक परिवार है परिवार के लोग मिल जुलकर त्योहार मनाते है इसी कारण हर पर्व को खुशियों के साथ मनाते है जिससे हमारी परम्परा बना रहे।
तदपश्चात प्रदेश महासचिव बोधीराम साहू ने संबोधित करते हुए कहा होली के रंग और अपनो का संग तो आनंद ही कुछ और है,हमारे अकादमी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है होली जैसे खास अवसर पर हमारे सयोजक के प्रयासों से यह आयोजन और भी रंगमय हो गया है।कोषाध्यक्ष महेत्तर लाल देवांगन,संगठन मंत्री राधेश्याम कंवर व कार्यक्रम प्रभारी विजय कुमार प्रधान ने अपने उदबोधन में शिकसा के निरंतर हो रहे कार्यक्रम पर विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष टीकाराम सारथी”हसमुख” ने उदबोधन में कहा कि शिकसा ही एक ऐसा मंच है जो शिक्षक व छात्रों के प्रतिभा को सामने लाने का अथक प्रयास कर रहा और सफल भी हो रहा आज सैंकड़ो छुपे प्रतिभा निखर कर सामने आ रहे है जो संयोजक का विशेष प्रयास है अंत में होली पर गीत सुनाकर मंत्रमुग्ध किया।
कार्यकम में मोना रावत, गुंजन वार्ष्णेय, सुनीता चौधरी, हेमराज निषाद, डाॅ.प्रमोद आदित्य से.नि. प्राचार्य, हरमन कुमार बघेल, दुर्गा पाठक, मोहित कुमार शर्मा, अनूप कुमार साहू, संध्या पाठक , पुष्पांजलि ठाकुर, दीपाली श्रीवास, वाकेश्वरी साहू, ममता साहू, ओ.पी. कौशिक, तारा बन्छोर, शकुंतला सहंश, रामकुमार पटेल, लक्ष्मी शार्दुल, दिव्या कुमारी, जनक सिन्हा, ऋतंभरा कश्यप आदि ने होली पर गीत प्रस्तुत किया।
कार्यकम का संचालन राधेश्याम कवंर व्याख्याता व संगठन मंत्री तथा आभार प्रदर्शन डाॅ.शिवनारायण देवांगन “आस” संयोजक ने किया।



