Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

लोकसभा निर्वाचन-2024: प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने राज्य स्तर पर होगा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम – रीना बाबासाहेब कंगाले, प्रदेशस्तरीय आयोजन में होगा नववधुओं का सम्मान, शत प्रतिशत मतदान में युवाओं की भूमिका होगी अहम, कम मतदान वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए चलेगा विशेष अभियान…

रायपुर। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि लोकसभा आम निर्वाचन के महापर्व में मतदाताओं की भूमिका अहम है। निर्वाचन महापर्व में प्रत्येक मतदाता के मत की अपने क्षेत्र और देश के भविष्य का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्र तक पहुँचे, यह निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मतदाताओं को मताधिकार के लिए प्रेरित करने का एक बहुत महत्वपूर्ण माध्यम है। श्रीमती कंगाले आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने कहा कि आगामी एक माह में राज्य स्तर पर विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन ) कार्यक्रम के तहत आगामी 17 मार्च को नववधु सम्मान समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन किया जाएगा। इसमें नवविवाहित वधुओं को सम्मानित किया जाएगा ।

See also  BREAKING NEWS:रेत से भरी ट्रॉली पलटी, गर्भवती समेत 2 घायल अनियंत्रित ट्रैक्टर ने 2 बाइकों को टक्कर मारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष तौर पर आयोजित किए जाएं। उन्होंने इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों तथा एनएसएस, एनसीसी और स्कॉउट गाइड के युवाओं के माध्यम से युवा मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने में युवाओं की बड़ी भूमिका होगी। युवा मतदाता न केवल स्वयं मतदान के लिए आगे आएं बल्कि अन्य मतदाताओं को भी मतदान केन्द्र तक आकर मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।

श्रीमती कंगाले ने बीते विधानसभा निर्वाचन- 2023 में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम और मतदान दिवस पर मतदान केन्द्रों में नेशनल सर्विस स्कीम (एनएसएस), नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) तथा स्कॉउट गाइड की भूमिका की प्रशंसा भी की। इसके अलावा उन्होंने पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में आँगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताया और बीते निर्वाचन के दौरान उनके कार्यों की सराहना की।

Advertisment

बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को शामिल नहीं किया जाए।

See also  Raipur Crime : रायपुर में कोल माफिया के दबाव में पुलिस!, बलात्कार के सबूत मिटाने वाले दो आरोपियों को थाने से ही किया रिहा, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल...

श्रीमती कंगाले ने मतदाता जागरूकता के तहत जिला स्तर पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को महत्वपूर्ण बताया । बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, नेहरू युवा केन्द्र, दूरदर्शन , आकाशवाणी , जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभागों एवं संस्थानों के समन्वय से पूरे प्रदेश में मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जाने पर जोर दिया।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वय पी एस ध्रुव तथा डॉ के आर आर सिंह, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शारदा अग्रवाल, राष्ट्रीय सेवा योजना की राज्य अधिकारी डॉ नीता वाजपेयी, महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक नंदलाल चौधरी, भारत स्कॉउट गाइड की राज्य समन्वयक सरिता पांडेय, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ शैलेन्द्र कुमार पटेल, पियाली फाउंडेशन की निदेशक डॉ मीता मुखर्जी सहित नेहरू युवा केन्द्र, दूरदर्शन, आकाशवाणी तथा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

See also  आरोपी डॉ केम को दमोह जेल से बिलासपुर लेकर पहुंची पुलिस….होगी पूछताछ

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!