प्रदेश में बढ़ते अपराध एवं अपराधियों को दिए जा रहे संरक्षण के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया गृहमंत्री के पुतले का दहन…

जांजगीर-चांपा। कुछ महीने पूर्व प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुई विष्णु साय नेतृत्व वाली भाजपा की प्रदेश सरकार के आते ही अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। पिछले 2 महीने में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा के क्षेत्र में ही 20 से अधिक गंभीर आपराधिक मामले सामने आये हैं। जिनमें अधिकतर मामलों में सरकार द्वारा अपराधियों को संरक्षण देते हुए पीड़ित परिवार के लोग न्याय की आस में भटक रहे हैं। इन्हीं विषयों को लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रिंस शर्मा के संयोजकत्व में नगर के कचहरी चौक में सैकड़ो की तादाद में उपस्थित युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में गृह मंत्री के पुतले का दहन करते हुए प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का दोषी मानते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध की गतिविधि से पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। सरगुजा से लेकर सुकमा तक अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। वही प्रदेश सरकार अपराध पर नियंत्रण व लगाम लगाने के बजाय अपराधियों को धर्म के आधार पर संरक्षण प्रदान कर रही है। गृहमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र में एक मामले में धर्म विशेष के लोगों के विरुद्ध देश द्रोह की कार्यवाही करते हुए उनके घरों में बुलडोजर चलवा रहे हैं वहीं उनके विधानसभा में महामहिम राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रों के रूप में जाने जाने वाले लोग नाग डबरा के 3 बैगा आदिवासियों को जलाकर मारने वाले अपराधियों के विरुद्ध सामान्य धाराओं के तहत कार्यवाही कर रही है साथी उनके ही विधानसभा क्षेत्र में साधराम यादव पर गौ तस्करी का आरोप लगाकर उसे मौत के घाट उतारने वाले लोगों के विरुद्ध भी सरकार द्वारा सख्त कार्रवाई न कर अपराधियों को संरक्षण देने का प्रयास किया जा रहा है और दूसरी तरफ यह सरकार चुप है मृतक साधराम यादव के परिवार को न्याय दिलाने में लगे उनके परिवार और उनके समाज के लोगों को अबतक आशानकुल जवाब या आश्वासन सरकार की ओर से नहीं दिया गया है। बल्कि मृतक के परिजनों को शक्कर मिल में नौकरी देने व मुआवजा देने की बात कही जा रही है। ऐसी असंवेदनशील सरकार और उनके गृहमंत्री विजय शर्मा के नाकामी उजागर हो गई है। उन्हें अब अपने पद पर रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रहा गया है। कांग्रेसजन उनके इस्तीफे की मांग करते हैं तथा प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर आने वाले दिनों में भी कांग्रेस पार्टी के द्वारा सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रमुख रूप से इनका नेता दिनेश शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्षद्वय विवेक सिसोदिया वह रफीक सिद्दीकी, महामंत्री शिशिर द्विवेदी व अजीत सिंह राणा, इंका नेता कमलेश बाबा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष पप्पू शर्मा, रफीक खान, राघवेंद्र व्यास, इंका नेत्री मुस्कान परवीन, महासचिव गौरव सिंह, विधानसभा अध्यक्षद्वय पंकज शुक्ला, हर्षवर्धन सिंह, सौरभ सिंह, उत्तम पाटले, दिनेश महंत, भोलू यादव, परमेश्वर निर्मले, प्रमोद सिंह, देव कुमार पांडेय, बहादुर यादव, आकाश सिंह, दिलीप कश्यप, संतोष दुबे, प्रशांत सिंह, गुड्डू पठान, अजीत गढ़वाल, अतिक कुरैशी, बिसाहू महंत, राहुल रात्रे, शाहरुख खान, पवन देवांगन, राहुल बंजारे, हरीश दुबे, लाला साहू, बल्लू, शाहबाज खान, संस्कार राठौर, छोटू करियारे, प्रवीण यादव, भोला राठौर, अभिलाष गढ़वाल, कल्लू रोहिदास, विनोद सारथी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे।



