Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

सक्ति पुलिस की ध्येय वाक्य समर्पण, सेवा, सुरक्षा को चरितार्थ करती सक्ती जिला की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक के त्वरित प्रयास से 80 मजदूर सकुशल आए अपने घर, पुलिस अधीक्षक से मजदूरों ने मिलकर दिया धन्यवाद…

सक्ति। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जब से शक्ति जिले का कार्यभार संभाला है तब से एक ओर जहां उनके निर्देशन में जिला पुलिस के द्वारा अवैध कार्य में लिप्त लोगों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है दूसरी ओर गांव-गांव में चलित थाना लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी जा रही है लोगों को अपराध से दूर रहने और अपराध के बारे में जानकारी दी जा रही है । पुलिस अधीक्षक के द्वारा समर्पण, सेवा और सुरक्षा सक्ति पुलिस के लिए ध्येय वाक्य बनाया गया है, और इस ध्येय वाक्य को जिला शक्ति पुलिस चरितार्थ कर रही है ।

See also  RAIPUR:राज्यपाल को आम महोत्सव में आने का मिला न्यौता...

इसी क्रम में 23 फरवरी 24 को ग्राम पंचायत दर्राभाटा, थाना मालखरौदा,के सरपंच के द्वारा सक्ति पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को एक आवेदन प्रस्तुत किया गया कि उनके गांव के लगभग 19 परिवार के करीब 80 मजदूर ( महिला पुरुष एवं बच्चे) इंटा भट्ठा में काम करने के लिए पिठूरिया, रांची (झारखंड) गए हैं जिसे ईटा भट्ठा के ठेकेदार के द्वारा वहां पर प्रताड़ित किया जा रहा है तथा वापस आने नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों के द्वारा सरपंच को मदद हेतु एक आवेदन भेजा गया है। मजदूरों को वापसी लाने के लिए सरपंच के द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया तथा हालात को बताया गया।

See also  युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना राज्य की सर्वाेच्च प्राथमिकता : राज्य नीति आयोग उपाध्यक्ष गणेश शंकर मिश्रा

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के द्वारा तत्काल रांची के स्थानीय पुलिस अधीक्षक से बात कर मजदूरों को छुड़ाने के लिए प्रयास करने कहा गया। जिस पर तत्काल 15 मिनट के भीतर स्थानीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा टीम भेजकर मजदूरों को वापस भेजने का प्रबंध किया गया, 80 मजदूर 24 फरवरी 24 को ट्रेन में बैठकर 25.02.24 को सकुशल सक्ति पहुंच गए हैं। आज 27 फरवरी 24 को मजदूर अपने परिवार सहित ग्राम पंचायत के सरपंच तथा अन्य लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय जेठा जाकर पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपना धन्यवाद ज्ञापित किए, पुलिस अधीक्षक के द्वारा भी उन्हें समझाइस दिया गया।

See also  American News : ट्रंप का चीन पर 100% टैरिफ वार, रेयर अर्थ संकट ने बढ़ाया द्विपक्षीय टकराव

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!