Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

बलौदा जनपद में पदस्थ डीईओ पर कमीशन खोरी का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ने कलेक्टर सहित सीईओ से किये शिकायत…

जांजगीर-चांपा। बलौदा जनपद पंचायत में पदस्थ डीईओ द्वारा महिला समूहो का शोषण की शिकायत जिला पंचायत क्षेत्र क्र. 13 के सदस्यता एवं जिला जिला महामंत्री महिला मोर्चा भाजपा उमा राजेन्द्र राठौर ने कलेक्टर सहित जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से किये हैं। अपने शिकायत में श्रीमती राठौर ने बताया कि बलौदा जनपद पंचायत में पदस्थ प्रियंका देवांगन (डीईओ/एनआरएलएम) द्वारा महिला समूहों में कार्यरत सक्रिय महिलाओं से 500 रुपये एवं एफएलसीआरपी से 600 रुपये राशि लेकर उन्हे कम रेट की साडी सप्लाई करने का काम किया जा रहा है। साड़ी के कपड़े की गुणवत्ता भी ली गयी राशि के अनुरूप नहीं है। जिससे इस पूरी प्रक्रिया में कमीशन खोरी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इससे शासन और प्रशासन की विश्वसनियता प्रभावित होगी। उन्होंने उक्त प्रकरण की जांच कराकर दोषी पर कठोर कार्यवाही करने मांग किये हैं।

See also  छत्तीसगढ़ में नक्सल संगठन एक और को बड़ा झटका! डीवीसीएम मल्लेश ने किया सरेंडर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!