Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

एक प्रयास सक्ति पुलिस द्वारा, अब चरित्र सत्यापन की प्रक्रिया होगी सरल और सुगम…

सक्ति। पुलिस अधीक्षक सक्ती अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा आम लोगो की सुविधा के लिए एक अभिनव पहल सुविधा का शुभारंभ किया जा रहा है।

इसके तहत अब चरित्र सत्यापन आवेदन देना और प्राप्त करना आसान हो जाएगा।
पुलिस अधिक्षक कार्यालय जाने के बजाय सीधा “ई-मेल आईडी” के माध्यम से आवेदन दिया जा सकेगा चरित्र सत्यापन दस्तावेज संबंधित कार्य “10 कार्यालिन दिवस” के भीतर पुलिस अधिक्षक कार्यालय से प्राप्त कर सकेंगे। इस हेतु थाना जाने की आवश्यकता नहीं है और न ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाने की आवश्यकता है। चरित्र सत्यापन का सॉफ्ट कॉपी ईमेल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। चरित्र सत्यापन का हार्ड कॉपी निर्धारित समय अवधि में कार्यालयीन समय में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

See also  स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत घर-घर शौचालय अभियान 1 जून से 15 अगस्त तक....

अभ्यार्थि सीधे सक्ति पुलिस के ई-मेल आईडी SP-Sakti @cg.gov.in में चरित्र सत्यापन से संबंधित समस्त दस्तावेज मेल कर सकेंगें।
संपर्क नंबर 8770331030
9479189615

इस संबंध में कोई समस्या होने पर उक्त संपर्क नंबरों में कार्यालयीन समय में संपर्क कर आवश्यक जानकारी ले सकते हैं।

_सक्ति पुलिस_
_समर्पण-सेवा-सुरक्षा_

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!