छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
पीएम आवास योजना में अपात्र हितग्राही को पात्र कर योजना का कर रहे गलत उपयोग, सक्ती जिले की जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा का मामला…

सक्ति। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत अपात्र हितग्राही को पात्र बताकर योजना का गलत उपयोग किया जा रहा है। पात्र हितग्राही के द्वारा जिसकी शिकायत जिला के मुखिया कलेक्टर महोदया से करते हुए उचित कार्रवाई के साथ पीएम आवास योजना के तहत घर बनवाने की मांग किए हैं।
गौरतलब है कि नवीन जिला सक्ति के जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा के अंबेडकर चौक निवासी शिकायतकर्ता मनीराम मनहर पिता पुनीत राम मनहर ने बताया कि उनका नाम एसईसीसी सूची 2011 ग्राम पंचायत किकिरदा के प्रधानमंत्री आवास आवंटन सूची में मनीराम मनहर पिता पुनीतराम मनहर माता फुल बाई मनहर दर्ज है। जो इस सूची में पात्र है। जिसको ग्राम पंचायत किकिरदा के तत्कालीन सरपंच एवं सचिव के द्वारा गलत तरीके से दूसरे व्यक्ति का नाम कूट रचना करके मनीराम खूंटे पिता महेत्तर, माता बहरतीन बाई को दे दिया गया है। जबकि मनीराम खूंटे पिता महेतर ,माता बहरतीन बाई का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के एसईसीसी सूची 2011 में है ही नहीं। उसके बावजूद भी कूट रचना करके ग्राम पंचायत किकिरदा के पूर्व सरपंच चंद्रशेखर क्षत्रिय एवं पूर्व सचिव सीताराम कर्ष के द्वारा पैसे लेकर दे दिया गया है। जिसकी शिकायत मनीराम मनहर पिता पुनीतराम, माता फूलबाई के द्वारा किया गया था। बार-बार शिकायत के उपरांत पंचायत के पदाधिकारी ने 120000 रुपए शासन के खाता में जमा कर लौटा दिया गया है। लेकिन मजेदार बात यह है कि शासन के कार्रवाई के डर में तत्कालीन जिम्मेदार सरपंच एवं सचिव के द्वारा शासन को 120000 रुपए लौटा दिया गया था लेकिन पात्र हितग्राही मनीराम मनहर पिता पुनीत राम मनहर माता फूल बाई को आज पर्यंत तक प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आज पर्यंत तक लाभ नहीं मिल रहा है। शिकायतकर्ता मनीराम मनहर की माने तो पिछले 5-6 सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत घर बनवाने के लिए शासकीय कार्यालयों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिसकी शिकायत मनीराम मनहर ने जिले के मुखिया कलेक्टर महोदया से उचित कार्यवाही करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत घर बनवाने की मांग किया है।
जनपद पंचायत जैजैपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत किकिरदा के जिम्मेदार सरपंच एवं सचिव के द्वारा पात्र हितग्राही मनीराम मनहर को बेवजह घुमाया जा रहा है। जिसकी वजह से मनीराम मनहर आर्थिक एवं शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान है। शिकायतकर्ता मनीराम मनहर ने बताया कि पंचायत सचिव कीर्तन लाल चंद्रा के द्वारा बात को टालमटोलकर बेवजह घुमाया जा रहा है। पंचायत सचिव अपने मर्जी का मालिक है और अपने हिसाब से पंचायत भवन आते जाते हैं। वह हमेशा पंचायत भवन से नदारत रहते हैं। अगर शिकायतकर्ता की माने तो वर्तमान पंचायत सचिव कीर्तन लाल चंद्रा का दर्शन दुर्लभ हो गया है। सचिव कीर्तन लाल चंद्रा के द्वारा अपने चहेतों से रुपए ले लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिया जा रहा है।
पीएम आवास योजना के सूची को देखकर बता पाऊंगा। पैसे लेने देने की बात निराधार है।
कीर्तन लाल चंद्रा
सचिव
ग्राम पंचायत किकिरदा



