Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अकलतरा एवं बलौदा में बाई पास सड़क निर्माण कार्य की विधायक ने की मांग…

कलतरा। विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह ने विधानसभा के सत्र में प्रश्न काल के माध्यम से अकलतरा एवं बलौदा नगर में बाई पास सड़क निर्माण कार्य की मांग की। राघवेन्द्र कुमार सिंह ने लोक निर्माण विभाग मंत्री को बताया कि अकलतरा में बाई पास सड़क का निर्माण कार्य नही होने से नगर के मध्य से भारी वाहनों की आवाजाही होने से नगर के लोग असुरक्षा के बीच आवागमन करने के लिए मजबूर हो रहे है। लगातार दुर्घटना घटित होने के साथ-साथ कई लोगों की जान भी जा चुकी है। नगर में तत्काल बाईपास सड़क का निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए बाई पास सड़क का निर्माण कार्य तत्काल करवाया जाए। बलौदा नगर में बाईपास  निर्माण कार्य अधूरा होने से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है तत्काल बाईपास निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाए। लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव ने बाईपास सड़क निर्माण कार्य के लिए  पहल करने का आश्वासन दिया। बलौदा क्षेत्र में हसदेव बांगो मुख्य शाखा नहर की गहराई अधिक होने के कारण नहर से 1500 हेक्टेयर की कृषि भूमि में सिंचाई नहीं होने एवं कृषि भूमि असिंचित होने से बलोदा क्षेत्र में लिफ्ट इरीगेशन की सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। इस पर सिंचाई मंत्री केदार कश्यप द्वारा सिंचाई विभाग के माध्यम से सर्वे करा कर मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया।

See also  CG BREAKING : बीजापुर में चल रहा सबसे बड़ा नक्सली ऑपरेशन! जवान आज चौथे दिन हेलीकॉप्टर से नक्सलियों पर कर रहे बमबारी…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!