Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में हुए शामिल, प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित…

रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज कोरबा के एक निजी श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परीक्षा में उत्तीर्ण मेघावी छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज के बच्चे देश के भविष्य है। ऐसे आयोजन से बच्चों में उत्साहवर्धन होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। कैसे अच्छा हो सके इसके लिए वे प्रयास करते है। केबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि कोरोना काल में जिनके माता पिता का निधन हो गया था इस महाविद्यालय द्वारा ऐसे बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। यह एक सराहनीय प्रयास है। आयोजकों ने बताया कि इस कॉलेज की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी, जिसके आज 25 वर्ष पूरे होने जा रहे है। वर्तमान में यहां 1200 बच्चे अध्ययनरत है।

See also  15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मचा दिया तूफान! बनाया T20 इंटरनेशनल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, कांपा जिम्बाब्वे

केबिनेट मंत्री देवांगन ने कहा कि निश्चिित तौर पर संस्कार व शिक्षा से बच्चों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है। उद्योग संघ के जिला अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया ने प्रदेश सरकार के बजट में एल्युमिनियम पार्क के लिए उद्योग मंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर मंत्री ने शोध पर आधारित 2 पुस्तकों का विमोचन भी किया। समारोह में श्री अग्रसेन शिक्षण समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल के अलावा भगवान दास अग्रवाल, संजय बुधिया, श्यामलाल अग्रवाल, शिव अग्रवाल एवं मनोज गोयल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!