Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

फर्जी व्यक्ति खड़ाकर जमीन रजिस्ट्री करने के मामले में धोखाधडी करने वाले 03 आरोपी को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। फर्जी व्यक्ति खड़ाकर जमीन रजिस्ट्री करने के मामले में धोखाधडी करने वाले 03 आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थीया युगाधिश्री जासवाल उम्र 42 साल निवासी बरपाली चौक चांपा थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई की आरोपी राजेंद्र राय अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षडयंत्र पूर्वक आरोपी अंजू सूर्यवंशी को शशि यादव बनाकर तथा घनश्याम शुर्यवंशी को रामाधार यादव बना कर फर्जी तरीके से पेन कार्ड, आधार कार्ड, ऋन पुस्तिका तैयार कराकर फर्जी व्यक्ति के नाम से बैंक खाता खुलवा कर पास बुक एटीएम चेक बुक प्राप्त कर प्रथियां को 5 डिसमिल जमीन रजिस्ट्री कर नगद एवं चेक के माध्यम से  11,75,000 हजार रूपए लेकर धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध 24 जनवरी 24 को थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 50/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी. 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
धोखाधडी अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अंजू उर्फ अंजुमति सूर्यवंशी निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर, घनश्याम सूर्यवंशी  निवासी लिंगियाधीह बिलासपुर, एवं राजेंद्र राय सकिन कोसीर थाना पामगढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी चांपा, उपनिरी बी एस डहरिया थाना चांपा, साइबर सेल से सउनि रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह एवम थाना चांपा से महिला प्रधान आरक्षक सरस्वती जांगड़े, आरक्षक पदूम जटवार, नितिन दिवेदी, गौरी शंकर राय एवं थाना स्टॉफ का साराहनीय योगदान रहा।

See also  नगरीय निकाय व त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में हम मिलकर भगवा का परचम लहराएंगे - अंबेश जांगड़े...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!