Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल, कलेक्टर और एसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण…

26 जनवरी को होने वाले गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल

कलेक्टर और एसपी ने गणतंत्र दिवस समारोह के फाइनल रिहर्सल का किया निरीक्षण

गणतंत्र दिवस पर सांसद जांजगीर चांपा गुहाराम अजगल्ले जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण

सक्ती। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट परिसर के निकट स्थित मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारी के अंतिम रिहर्सल का निरीक्षण आज कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम आर आहिरे द्वारा किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि बने संयुक्त कलेक्टर बालेश्वर राम ने ध्वजारोहण किया। फाईनल रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, स्वागत, ध्वजारोहण, परेड सलामी, मार्च पास्ट, मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमांडरों से परिचय, पुरस्कार वितरण आदि का रिहर्सल किया गया। उल्लेखनीय है कि सांसद जांजगीर चांपा गुहाराम अजगल्ले जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि होंगे तथा ध्वजारोहण करेंगे।
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कार्यक्रमों के रिहर्सल का अवलोकन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के गरिमामय प्रस्तुति के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने व्यवस्थित बैठक व्यवस्था, साउंड सिस्टम, झाकी प्रदर्शन, बेरिकेटिंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था सहित अन्य व्यस्थाओ का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र कुमार लकड़ा सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisment
See also  कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बढ़ाया मतदाता मित्रों का उत्साह, मतदान केंद्रों में मतदाताओं का सहयोग कर रहे हैं मतदाता मित्र...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!