Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया…

ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

जांजगीर-चांपा। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में संस्था के संचालक आलोक अग्रवाल व प्राचार्या सोनाली सिंह के निर्देशन में 77वें स्वतंत्रता दिवस पर रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया और रंगा रंग कार्यक्रम का आनंद लिया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में सर्वप्रथम देश के वीर वीरांगनाओं नमन करते हुए उनके तैल्य चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, साथ ही साथ संस्था प्रांगण में ध्वजा रोहण कार्यक्रम का आरंभ किया गया। ध्वजा रोहण के पश्चात् कार्यक्रम की श्रृखला को आगे बढ़ाते हुए सर्वप्रथम संस्था के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट एवं पी.टी. कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था की प्राचार्या श्रीमती सोनाली सिंह के द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की श्रृखंला में संस्था के हेड बॉय एवं डिप्टी हेड गर्ल आर्यन मित्तल एवं अनन्या श्रीवास्तव द्वारा अंग्रेजी एवं हिन्दी भाषा में भाषण प्रस्तुत किया गया। संस्था के वरिष्ठ शिक्षक श्री प्रकाश पांडे द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की श्रृखंला में प्री-प्रायमरी के बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत में मनमोहक नृत्य प्रस्तुतीकरण किया गया साथ ही फैंसी ड्रेस के द्वारा उपस्थित आगंतुगो का मन मोह लिया गया। इसी श्रेणी में शिक्षक योगेश देवांगन एव विद्यार्थीगण वाणीप्रिया तिवारी, श्रीयती दुबे, सौम्या बंजारे, सौम्या तिवारी द्वारा देशभक्ति गीत एवं कविता वाचन किया गया। इसी श्रेणी में कक्षा-चौथी के विद्यार्थीयों द्वारा नो प्लास्टिक वेस्टेज विषय मन भावन नृत्य मंचन किया गया। संस्था के प्रथम सदन आदित्य द्वारा उज्ज्वल भारत विषय पर, द्वितीय सदन अभय द्वारा दो सौ साल की गुलामी, तृतीय सदन अजय द्वारा सुघ्धर छत्तीसगढ़ एवं चतुर्थ सदन अनंत द्वारा देश प्रेम विषय पर बहुत ही मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। संस्था के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र के साथ सम्मान किया गया। संस्था में पधारे आगंतुको का भी सम्मान किया गया जिसमें से सर्वप्रथम संस्था प्रांगण में प्रवेश लेने वाले अभिभावकों को मुख्य अतिथि के रूप में मंच प्रदान किया गया तथा स्मृति चिन्ह के द्वारा सम्मानित किया गया। अतिथियों में मुख्य रूप से प्रणिता अग्रवाल, बबीता धानुका, विष्णु धानुका और अभिभावक मंजुषा पाटले एवं नर्गिस परवीन रहीं। कार्यक्रम के अंत में संस्था के वरिष्ठ शिक्षक सागर विश्वकर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन हन्ना बंजारे एवं नीलम सिंह द्वारा किया गया। स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए संस्था प्रांगण में पौध रोपण किया गया। संस्था के विद्यार्थियों को मिठाई वितरण के द्वारा कार्यक्रम को विराम दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं ग्राउंड स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।

See also  छत्तीसगढ़: उफनते नाले में बही कार, 3 लोगों ने तैरकर बचाई जान…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!