Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

50 हजार लोगों ने छोड़ी नौकरी, लाखों पर खतरा… क्या है ट्रंप-मस्क का ‘छंटनी प्लान’ जिससे US में गहराया संकट…

कई देशों में ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी माहौल गर्माया हुआ है. ताजा मामला नौकरियों को लेकर है. दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल एजेंसियों को सरकारी कर्मचारियों की व्यापक छंटनी का रोडमैप तैयार करने का आदेश दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, छंटनी के बाद नई भर्तियों को भी सीमित करने की योजना बनाई जाएगी.

बड़े पैमाने पर होगी छंटनी और घटेगी भर्ती

रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी योजना बनाने के लिए कहा गया है कि जितने भी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा, उनके बदले में एक चौथाई लोगों को ही नई भर्ती के रूप में रखा जाएगा. यानी अगर 4 लोगों की नौकरी जाती है तो नई भर्ती केवल एक ही होगी. ट्रंप के इस फैसले से पहले ही अमेरिका में अनिश्चितता का माहौल देखा जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ ही हफ्तों में 50 हजार से ज्यादा लोगों ने नौकरी छोड़ दी है. लाखों लोगों की नौकरी जाने का खतरा गहरा गया है.

See also  स्वास्थ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, कोरिया भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ स्वागत कार्यक्रम...

सरकारी कर्मचारियों की संख्या घटाने के इस फैसले के पीछे एलन मस्क का हाथ माना जा रहा है. जिन्हें राष्ट्रपति ने सरकारी कार्यक्षमता विभाग (DOGE) का नेतृत्व करने का जिम्मा सौंपा है. दरअसल, संघीय कानून के तहत प्राइवेट कर्मचारियों की नौकरी भी सुरक्षित रहती है. ऐसे में प्राइवेट नौकरियों पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है.

प्राइवेट सेक्टर पर होगा बुरा असर

Advertisment

वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन की इस योजना से अमेरिका और दुनिया में निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नौकरी छिनने का खतरा पैदा हो सकता है. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) के चीफ इकोनॉमिस्ट आउटलुक के अनुसार, इस साल यूरोप सहित कई क्षेत्रों में चुनौतियां आने की संभावना है.

See also  CG ACB Action: बिलासपुर में ACB का बड़ा एक्शन! पटवारी-बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार

जारों लोगों की नौकरी गई, लाखों पर खतरा

अमेरिकी वेबसाइटों को खंगालने पर पता चलता है कि संघीय फंडिंग में कटौती के बाद से पिछले दो हफ्तों में हजारों लोगों की नौकरी गई है. दरअसल, 7.5 मिलियन से अधिक अमेरिकी नागरिकों की नौकरियां सीधे संघीय सरकार से जुड़ी हैं.

USAID में बड़ी कटौती

अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) व्यापक छंटनी को मजबूर है. वह अपनी वर्तमान 10,000 वैश्विक कर्मचारियों में से केवल 294 कर्मचारियों को ही रखेगा. USAID को अपने वाशिंगटन मुख्यालय को बंद करने के लिए भी कहा गया है.

इन राज्यों में बुरा असर

फेयटविल, उत्तरी कैरोलिना और ऑस्टिन में कई लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया है. कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों की नौकरियां रद्द की गई हैं. वेस्ट वर्जिनिया में भी छंटनी हुई है.

See also  रविचंद्रन अश्विन को मिला पद्मश्री पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित...

क्यों नौकरियां छीन रहे हैं ट्रंप

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में बिजनेसमैन एलन मस्क का बड़ा दखल देखा जा रहा है. मस्क ने मंगलवार को यह वादा किया कि वह सरकार में धोखाधड़ी और फिजूल खर्जी की पहचान करके 1 ट्रिलियन डॉलर की बचत करेंगे. जो कि कुल संघीय खर्च का लगभग 15% होगा. इसी मकसद के तहत मस्क नौकरियों को भी कम कर रहे हैं.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!