Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

छत्तीसगढ़ के 4 अधिकारी IG रैंक पर एम्पैनल, केंद्र सरकार ने दी हरी झंडी, देखें नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने आईजी अथवा समकक्ष पदों के लिए इंपैनल किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में देशभर के 65 अधिकारियों में राज्य के 4 अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें 2003 से 2006 बैच के 8 और 2007 बैच के 57 अफसर शामिल हैं।

सूची में छत्तीसगढ़ के दुर्ग आईजी रामगोपाल गर्ग, सरगुजा आईजी दीपक झा, राजनांदगांव आईजी अभिषेक शांडिल्य और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सीबीआई में (डीआईजी) के पद पर पदस्थ जितेन्द्र मीणा का नाम शामिल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ कैडर के आईपीएस अफसर रामगोपाल गर्ग दुर्ग में आईजी के पद पर तैनात है। वहीं दीपक झा सरगुजा के आईजी के पद अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

See also  कम कीमत में ज्यादा सेफ्टी! Hero Xtreme 125R समेत इन बाइक्स में मिलता है डुअल-चैनल ABS

देशभर के IPS अफसरों की काबिलियत को मिला सम्मान
यह एम्पैनलमेंट देशभर के अधिकारियों के लिए सम्मान और जिम्मेदारी दोनों लेकर आता है। यह पद उन्हें न केवल प्रशासनिक जिम्मेदारियों में आगे बढ़ने का मौका देगा, बल्कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था के बड़े मसलों पर प्रभावी नेतृत्व भी सुनिश्चित करेगा।

2007 बैच से देशभर के अधिकारी शामिल
2007 बैच के एम्पैनल किए गए IPS अधिकारी देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। इनमें प्रमुख रूप से AGMUT, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!