Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

साइबर ठगी के लिए बैंक खाता खुलवाने का करते थे काम,  4 एजेंट-ब्रोकर गिरफ्तार…

रायपुर। ऑपरेशन साइबर शील्ड अंतर्गत कार्यवाही जारी है, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर म्यूल अकाउंट खोलने में शामिल खाता धारक/संवर्धक/ब्रोकर-एजेंट/बैंक अधिकारी/सिम सप्लायर सभी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु रेंज साइबर थाना रायपुर को निर्देशित किया गया है। थाना गंज रायपुर के अपराध क्रमांक 79/25 धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) बी एन एस में निर्देशों का पालन कर कार्यवाही करते हुए, पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं तकनीकी विश्लेषण से खाता खुलवाने, साइबर ठगी की रकम प्राप्त करने, रकम को इधर-उधर करने में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा बैंक खातों को खुद ऑपरेट किया जाता था तथा ठगी की रकम को इधर उधर किया जाता था। आरोपियों द्वारा अत्यधिक मात्रा में ठगी की रकम प्राप्त की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

See also  BJP New Organization Team: क्षेत्रीय अध्यक्षों के बाद अब राष्ट्रीय टीम में बदलाव की बारी, अमित शाह के घर बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा

गिरफ्तार आरोपी

1 सुनील वॉल्टर पिता जौवजॉन वॉल्टर, उम्र 25 वर्ष, पता मं०नं० 310/01 टाईप 1 छोटा पारा बालाजी चौक आर वी एच कॉलोनी खमतराई, रायपुर 2 आरिफ मण्डावी पिता नंद कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, पता मकान नं० 67/6 टाईप 02, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी पूजा पंडाल खमतराई रायपुर 3 संजय सिंह ठण्डन पिता कल्याण दास, उम्र 30 वर्ष, पता मकान नं० 310 वार्ड नं० 06 पोस्ट डब्ल्यूआरएस कॉलोनी टाईप 1 खमतराई रायपुर 4 मनीष कुमार वर्मा पिता गजानंद वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी दुर्गा नगर पंडरी रायपुर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!