Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

23 दरिंदों ने 6 दिन तक किया गैंगरेप, PM Modi ने वाराणसी पहुंचते ही ली मामले की जानकारी; सख्त कार्रवाई के निर्देश…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीआज वाराणसी दौरे पर हैं। वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने वाराणसी के पुलिस, मंडल आयुक्त और डीएम से कुछ दिन पहले शहर में हुई बलात्कार की घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

पीएम मोदी ने सभी दोषियों को चिन्हित कर उन पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जाएं।

ज्ञात हो कि हाल ही में वाराणसी गैंगरेप कांड से हड़कंप मच गया था। यहां 23 दरिंदों ने 19 साल की युवती के साथ 6 दिन गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपी पीड़ित लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर कई होटलों में ले गए थे, जहां युवती के साथ गैंगरेप किया गया।

See also  होम्योपैथी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम : उपमुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री अरुण साव नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए, तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है होम्योपैथी का लाभ: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल...

वाराणसी में तैनात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (छावनी) विदुष सक्सेना ने जानकारी दी कि इस सनसनीखेज गैंगरेप मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कई टीमें अन्य आरोपियों को दबोचने के लिए तलाशी अभियान चला रही हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बलात्कार पीड़ित युवती की स्थिति ठीक है और पुलिस लगातार उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में है।

पीड़ित युवती के परिजनों ने मीडिया से बात करने से इनकार किया है। पीड़िता की मां का कहना है कि आपको जो भी जानकारी चाहिए, उसके लिए पुलिस से बात करें।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!