Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

रायपुर- मोदी की गारंटी पर अमल नहीं होने से नाराज 10959 पंचायत सचिवों ने किया विधानसभा का घेराव…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों का गुस्सा चरम पर पहुँच गया है। भाजपा सरकार के वादे के बावजूद पंचायत सचिवों के शासकीयकरण नही होने से नाराज और दुःखी मन से 10959 पंचायत सचिवों ने राजधानी रायपुर के धरना स्थल तूता में 17 मार्च 2025 को  उपस्थित होकर सभा के बाद रैली के माध्यम से विधानसभा घेराव किया।
100 दिन का वादा ,422 दिन बाद भी कोई पहल नही
विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान “मोदी की गारंटी” संकल्प  पत्र में भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण किया जाएगा। पंचायत सचिवों ने इस वादे पर भरोसा करते हुए भाजपा सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,लेकिन सरकार बनने के 17 महीने बाद भी यह वादा अधूरा है,जिससे पंचायत सचिवों में आक्रोश है।
सरकार के “आभार एवं आशीर्वाद समारोह ” में भी ठोस आश्वासन नहीं
7 जुलाई को पंचायत सचिवों के स्थापना दिवस पर “आभार एवं आशीर्वाद समारोह” का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंचायत मंत्री विजय शर्मा पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े एवं भाजपा संकल्प पत्र के संयोजक व दुर्ग सांसद विजय बघेल उपस्थित थे,लेकिन पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को लेकर ठोस आश्वासन नही दिया गया । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कंहा था कि घोषणा की जरूरत नही है अमल में लाया जाएगा परन्तु 422 दिन बाद भी कोई ठोस पहल नही होने से पंचायत सचिवों के परिवारों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश व रोष व्यापत है और वे आंदोलन के लिए बाध्य है।
अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान
18 मार्च से प्रदेश भर के पंचायत सचिव ब्लाक मुख्यालय में काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जाने का ऐलान कर चुके है । पंचायत सचिव संघ के पदाधिकारियों का कहना है जब तक मांग पूरा नही हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
1 अप्रैल को मंत्रालय का घेराव
अगर सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती है, तो 1 अप्रैल को राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के पंचायत सचिव मंत्रालय का घेराव करेंगे।अब देखना यह है कि सरकार पंचायत सचिवों के विगत 30 वर्षों से लंबित मांग को कब तक पुरा करती है जिससे पुनः पंचायत सचिव ग्राम पंचायत में लौटकर जनहित के कार्य को कर सके।
विधानसभा घेराव में जांजगीर चाम्पा के बड़ी संख्या में शामिल हुए सचिव
17 मार्च 2025 को विधानसभा घेराव में जांजगीर चाम्पा सचिव संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गहलोत पूर्व प्रांतीय सचिव लकेश यादव पूर्व प्रांताध्यक्ष सीताराम कर्ष गजानंद साहू नरेश यादव अवधेश मिश्रा पिलाराम साहू सड़वा साहू कृष्ण कुमार राठौर मालिकराम कश्यप आदि शामिल हुए।

See also  लाइनमेन वितरण तंत्र की नींव - भीम सिंह, रायपुर क्षेत्र के 60 लाइन कर्मियों का सम्मान...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!