Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG : मेडिकल बिल पास करने शिक्षक से मांगे 10 हजार, एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

रायपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की लगातार कार्रवाई जारी है। मेडिकल बिल पास करने के नाम पर शिक्षक से 10 हजार रुपए की घूस मांगने वाले बाबू को एसीबी ने रंगेहाथ पकड़ा है। बाबू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी स्कूल में शिक्षकों से लगातार घूस ले रहा था। उनके मेडिकल बिल से लेकर अन्य चीजों के लिए वह पैसा लेता था, तभी काम करता था। एक शिक्षक ने बाबू से तंग आकर एसीबी से शिकायत की थी।

अभनपुर पारागांव निवासी चंद्रहास निषाद शासकीय स्कूल चांपाझार चंपारण में शिक्षक हैं। उनके बच्चे की तबीयत खराब थी, जिसके इलाके में डेढ़ लाख रुपए खर्च हुए। चंद्रहास ने स्कूल में एक लाख रुपए का मेडिकल बिल लगाया था। इस बिल को पास कराने के लिए बाबू ने 10 हजार रुपए की डिमांड की थी। इस मामले पर एसीबी ने बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।

See also  लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!