Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

1, 2, 3, 4 और 5…एक एक कर परिवार के लोग तालाब में डूबते चले गए, मचा कोहराम…

पाटन। गुजरात के पाटन जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है. पाटन जिले के चाणस्मा तहसील के वडावली गांव के तालाब में 5 लोगों की डूबने से मौत हो गई. गांव के एक परिवार के कुछ सदस्य बकरी चराने के लिए गए थे. देर रात घर लौटते समय परिवार तालाब के पास से गुजर रहा था. तभी अचानक एक लड़की का पैर फिसल जाता है और वह तालाब में गिर जाती है. इतने में हड़बड़ाकर साथ में चल रहा उसका भाई और उसकी माँ भी बचाने के लिए तालाब में उतरते हैं लेकिन पानी की गइराई का अंदाजा न होने के कारण एक एक कर परिवार के 3 लोग समेत कुल 5 लोग तालाब में डूब गए. परिवार तीन सदस्य जिसमें फिरोजा मलेक सहित उनके 2 बच्चे अब्दुल और मेहरा के साथ साथ गांव की सिमरन और सोहेल की डूबने से मौत हुई है.

See also  वैभव सूर्यवंशी ने बताया धोनी का सबसे बड़ा सच, पैर छूकर प्रणाम करने के बाद जो कहा, वो सबको जानना चाहिए

घटना के बाद वहां पहुंचे कुछ लोगों ने तालाब के बहार पड़ी चप्पलों से दुर्घटना का अंदाजा लगाया. पता चलता कि कोई डूबा है. इसके बाद गांव वालों ने 5 मृतकों को तालाब से निकलकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. घटना को लेकर गांव के लोग शोक में डुबे हुए हैं. बता दें कि एक माह पहले उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से ऐसी ही दुखद खबर आई थी जब एक ही परिवार के चार लोग पानी में डूब गए थे.यहां गंगा नदी में नहाते समय एक ही परिवार के चार लोग डूब गए और उनकी मौत हो गई. इस हादसे में दो लोगों को पहले बचा लिया गया था. मगर, इलाज के दौरान उनमें से एक शख्स की मौत हो गई. घटना 6 जनवरी को कड़ाधाम के बाजार घाट पर हुई थी. नगर पंचायत दारानगर निवासी जेके मिश्रा अपने पिता के शुद्धि कार्यक्रम के लिए परिजनों के साथ गंगा बाजार घाट गए थे. गंगा नदी में नहाते समय अचानक जेके मिश्रा, उनके बेटे शिकार मिश्रा, भाई रिटायर्ड फौजी जय जनार्दन और बेटा छोटू मिश्रा डूबने लगे. एक दूसरे को बचाने के प्रयास में सभी गहरे पानी में चले गए.

See also  Latest Gold Rates : आ गया सोना खरीदने का सुनहरा मौका, इतने रुपए गिर गए दाम, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!