Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 08 आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा पुलिस को 23 नवंबर को मुखबीर से सूचना मिला कि थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ में अलग-अलग जगह पर रूपयें पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। पाया गया कि आरोपी छोटू सिंह कंवर उम्र 25 साल, मुकेश चौहान उम्र 25 साल, बलराम कुमार चौहान उम्र 22 साल, पुनीराम चौहान उम्र 51 साल, मनीराम केंवट उम्र 20 साल, चन्द्रशेखर सिंह कंवर उम्र 44 साल, सोमवार सिंह कंवर उम्र 39 साल, सोनू यादव उम्र 19 साल सभी निवासी ग्राम कोटगढ़ को जुआ खेलते पाया गया। जिसके कब्जे से कुल जुमला नगदी 2300 रुपए एवं 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अगल-अलग दो अपराध क्रमांक 596/2023 एवं 597/2023 धारा जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में सउनि बी.पी. खाण्डेकर, आरक्षक शशीकांत कश्यप, गुलशन लकड़ा, ओमप्रकाश डहरिया, राघवेन्द्र घृतलहरे, शेषनारायण साहू, राजेन्द्र कहरा थाना अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा।

See also  प्रभास को बड़ा झटका! अगली बड़ी फिल्म से सब पीछे खींच रहे हाथ, 38 दिन पहले ही बढ़ गई सिरदर्दी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!