छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अकलतरा पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में अलग- अलग जगहों से जुआ खेलने वाले 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना अकलतरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि 24 नवंबर को थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार में अलग-अलग जगह पर रूपए पैसे का दांव लगाकर तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। पाया गया कि आरोपी असीम खान साकिन कोटमीसोनार, शिव कुमार साहू साकिन कोटमीसोनार, लक्ष्मण दास साकिन तागा थाना मुलमुला, गुलाबचंद यादव साकिन कोटमीसोनार, पुनीराम साहू साल साकिन कोटमीसोनार, राजकुमार यादव साल साकिन कटघरी, मकबूल खान साकिन अकलतरा को जुआ खेलते पाया गया। जिसके कब्जे से कुल जुमला नगदी 6 हजार 620 रुपए एवं 52 पत्ती तास, बोरी फट्टी बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अकलतरा में अगल-अलग दो अपराध क्रमांक 601/2023 एवं 602/2023 धारा जुआ अधिनियम के तहत विधिवत् कार्यवाही किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक टी.एस.पट्टावी, सउनि अरूण सिंह ,प्र.आर.394 संतोष यादव आरक्षक शशीकांत कश्यप, गुलशन लकड़ा, राघवेन्द्र घृतलहरे, शेषनारायण साहू, राजेन्द्र कहरा,राजेश कश्यप थाना अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा।



