छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
थाना सारागांव क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 09 आरोपियों को किया गिरफ्तार, सारागाव पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना सारागांव क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना सारागांव पुलिस को 23 नवंबर 2023 को जरिए मुखबिर से सूचना मिली की सारागांव क्षेत्र के ग्राम चोरिया में कुछ लोग रुपए पैसा का दाव लगाकर तास पत्ती से हार जीत नामक, काट पत्ती जुआ खेल रहे है की सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी अमित कुमार चौबे निवासी थाना बाराद्वार, लखन देवांगन निवासी चाम्पा थाना चाम्पा, चेतन दास महंत निवासी चोरिया थाना सारागाँव, गजानंद बरेठ निवासी चोरिया थाना सारागाँव, समारू राम साहू उम्र 49 साल निवासी चोरिया थाना सारागाँव, गोविंद सूर्यवंशी निवासी चोरिया थाना सारागांव, श्याम पटेल निवासी पलारीखुर्ड थाना बाराद्वार, संतोष साहू निवासी ठठरी थाना बाराद्वार, दीपक देवांगन निवासी चोरिया थाना बाराद्वार को तास पत्ती से काट पत्ती नामक जुआ खेलते पाया गया जिसके कब्जे से जुमला कुल नगदी 7 हजार 670 रूपए एवं दो गड्डी ताश, दो बोरी फट्टी जप्त कर थाना सारागांव में आरोपियों के विरूद्ध दो प्रकरण अलग-अलग अपराध क्रमांक 142/23 एवं 143/23 धारा 3 (2) छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम छ.ग. 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजीव बैरागी, सउनि सरोज पाटले, प्र.आर. राजेश कौशले, मथुरा प्रसादकेसी, आरक्षक मोनू थापा, दुर्गेश सूर्यवंशी, राम कुमार कवर, चन्द् शेखर कवर, लक्ष्मी नारायण कौशिक का सराहनीय योगदान रहा।



